दरवेज़े

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
निर्देशांक: 40°15′09.48″N 58°26′21.93″E / 40.2526333, 58.439425Erioll world.svgनिर्देशांक: 40°15′09.48″N 58°26′21.93″E / 40.2526333, 58.439425
जनसंख्या (1989 जनगणना)
 - कुल 1,683

दरवेज़े (तुर्की) जुबां का शब्द है (तुर्की भाषाओँ में दरवाज़ा का अर्थ है किवाड़) जो तुर्कमेनिस्तान के एक गाँव का नाम है। अश्गाबात से लगभग २६० किमी दूर यह गाँव काराकुम रेगिस्तान के मध्य में स्थित है जिसकी आबादी लगभग ३५० है। यह स्थान वहाँ अचानक खुल गए एक प्राकृतिक गैस के स्रोत के लिए प्रसिद्ध है जो अनायास ही सामने आ गया था।

[संपादित करें] नर्क का दरवाज़ा

१९७१ में खगोल वेत्ताओं द्वारा की गयी एक खुदाई के दौरान भूमि के नीचे गैस का स्रोत होने की वजह से वहाँ की ज़मीन ढह गयी थी और लगभग ७० मीटर चौड़ा एक गड्ढा बन गया जिसमें से प्राकृतिक गैस निकलने लगी। तत्कालीन रूप से उसका समाधान उसमें आग लगा देना समझा गया। माना गया था कि वो गैस कुछ दिनों में समाप्त हो जायेगी परन्तु चालीस साल से वह गैस जलती ही जा रही है। रात के समय वह ऐसी नज़र आती है जैसे वहाँ से अनंत गहराई का कोई छेद है। अतः इसका नाम 'नर्क का दरवाज़ा' पड़ गया।

इसकी गैस को बुझाने का प्रयत्न सरकार द्वारा इसलिए नहीं किया गया क्योंकि उस से निकलने वाली कार्बोन-डाई-ओक्साइड सीधे निकलने वाली मीथेन की अपेक्षा कम नुकसानदायक है। तुर्कमेनिस्तान सरकार जल्द ही इस गैस को उपयोग में लाने के समाधान ढूँढने के लिए चिंतित है।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ