त्सेथंग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
त्सेथंग
Tsetang / རྩེ་ཐང། / 泽当镇
त्सेथंग is located in तिब्बत
त्सेथंग
त्सेथंग
तिब्बत में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: नेदोंग ज़िला, ल्होखा विभाग, तिब्बत
जनसंख्या (२००५): ५२,०००
मुख्य भाषा(एँ): तिब्बती, चीनी
निर्देशांक: 29°15′N 91°46′E / 29.250°N 91.767°E / 29.250; 91.767
Tsetang 2014

त्सेथंग तिब्बत का एक शहर है। यह यरलुंग नदी की घाटी में स्थित है जो तिब्बती संस्कृति का जन्मस्थल माना जाता है। प्रशासनिक दृष्टि से यह तिब्बत के ल्होखा विभाग में आता है और उस विभाग की राजधानी भी है।[1] यह शहर तिब्बत के सबसे बड़े नगरों में से एक है और तिब्बत के कई प्राचीन राजा यहीं से राज किया करते थे। १९वीं सदी में यहाँ से गुज़रने वाले यात्रियों के अनुसार यहाँ १,००० घर, गोम्पा (बौद्ध-मठ), बाज़ार और एक द्ज़ोंग (तिब्बती शैली का क़िला) खड़े हुए थे। ल्हासा के बाद यह तिब्बत के इउ-त्संग क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर था। ३,१०० मीटर (१०,१७० फ़ुट) पर बसे हुए इस शहर की आबादी २००५ में ५२,००० अनुमानित की गई थी।[2][3] इसके आसपास तिब्बती इतिहास की कई महत्वपूर्ण इमारते स्थित हैं। नेदोंग बस्ती इस से लगभग ४ किमी दक्षिणपश्चिम में स्थित है लेकिन शहरी विस्तार से दोनों का विलय होने लगा है।[4]

कुछ चित्र[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Dorje, Gyurme (2009). p. 219. Tibet Handbook. Footprint Handbooks, Bath, England. ISBN 978-1-906098-32-2.
  2. Mayhew, Bradley and Kohn, Michael. p. 153. (2005) Tibet. 6th Edition. ISBN 1-74059-523-8.
  3. Seeking Emptiness: A Photo Essay of Modern Tibet, Rod Purcell, pp. 117, Lulu.com, 2006, ISBN 9781411669307, ... Around 180 kilometres to the east of Lhasa the expanding city of Tsetang sits strangely on the ancient landscape of Yarlung. Tsetang now has a population of over 50,000. The old Tibetan town almost lost in the blandness of the new hotels ...
  4. Buckley, Michael and Strauss, Robert. Tibet: a travel survival kit. p. 153. (1986) Lonely Planet Publications, Victoria, Australia. ISBN 0-908086-88-1.