तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुएं

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुओं (अंग्रेजी: FMCG या Fast Moving Consumer Goods) से अभिप्राय उन उत्पादों से है जिन्हें अपेक्षाकृत कम कीमत पर किंतु शीघ्रता से बेचा जाता है। हालांकि FMCG की बिक्री पर परिशुद्ध लाभ अपेक्षाकृत कम होता है, लेकिन आम तौर पर यह वस्तुएं एक बड़ी मात्रा में बेची जाती हैं जिसके फलस्वरूप इन उत्पादों पर संचयी लाभ काफी ज्यादा बन जाता है।


एफ.एम.सी.जी. के सामान्य उदाहरणों मे अक्सर खरीदी जाने वाली उपभोक्ता उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला हैं जिसमे, प्रसाधन वस्तुएं, साबुन, सौंदर्य प्रसाधन, दांतों की सफाई के उत्पाद, हजामत का सामान और डिटर्जेंट, के साथ ही अन्य गैर-टिकाऊ वस्तुएं जैसे कांच का सामान, प्रकाश बल्ब, बैटरी, कागज के उत्पाद और प्लास्टिक आदि भी इसमे शामिल हैं।

औषधि, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, पैक्ड खाद्य उत्पाद और पेय पदार्थों को भी एफ.एम.सी.जी. मे शामिल किया जा सकता है, पर अक्सर इन्हें एक अलग वर्ग मे रखा जाता है।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ