तुर्काना झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तुर्काना झील
तुर्काना झील is located in पृथ्वी
तुर्काना झील
तुर्काना झील
निर्देशांक3°35′N 36°7′E / 3.583°N 36.117°E / 3.583; 36.117निर्देशांक: 3°35′N 36°7′E / 3.583°N 36.117°E / 3.583; 36.117
प्रकारखारी झील, दरार घाटी झील
मुख्य अन्तर्वाहओमो नदी, तुर्कवेल नदी, केरिओ नदी
मुख्य बहिर्वाहवाष्पीकरण
जलसम्भर130,860 किमी²
द्रोणी देशइथियोपिया, कीनिया
अधिकतम लम्बाई290 किमी
अधिकतम चौड़ाई32 कि॰मी॰ (105,000 फीट)
सतही क्षेत्रफल6,405 कि॰मी2 (6.894×1010 वर्ग फुट)
औसत गहराई30.2 मीटर
अधिकतम गहराई109 मीटर
जल आयतन203.6 किमी³
सतही ऊँचाई360.4 मीटर
द्वीपउत्तर द्वीप, केन्द्रीय द्वीप, दक्षिणी द्वीप
बस्तियाँएल मोलो, लोयांगालानी, कालोकोल, एलिये चश्में, इलेरेत, फ़ोर्ट बानया

तुर्काना झील (अंग्रेज़ी: Lake Turkana), जिसे पहले रुडोल्फ़ झील (अंग्रेज़ी: Lake Rudolf) बुलाया जाता था, महान अफ़्रीकी झीलों में से एक है। यह कुछ-कुछ खारे पानी की झील घनफल (वोल्यूम) के हिसाब से कैस्पियन सागर, इसिक-कुल और वान झील के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी खारी झील है। अरल सागर इस से कभी बड़ा हुआ करता था लेकिन अधिकतर सूख जाने के कारण अब इस से छोटा है। तुर्काना एक रेगिस्तान-जैसे क्षेत्र में स्थित है और विश्व की सबसे बड़ी स्थाई रेगिस्तानी झील भी है। इसका अधिकतर भाग कीनिया में है लेकिन सुदूर उत्तरी छोर इथियोपिया में पड़ता है।

वातावरण[संपादित करें]

इस झील के बीच के केन्द्रीय द्वीप पर एक जीवित ज्वालामुखी है जिस से गैस और घुआँ हमेशा रिसता रहता है। झील के दक्षिणी और पूर्वी तट पत्थरीले हैं जबकी उत्तरी और पश्चिमी तटों पर रेतीले मैदान और रेत के टीले हैं। धूप में आसपास की धरती जल्द ही गरम हो जाती है जबकि पानी धीरे-धीरे ही गरम होता है। ज़मीन और पानी में तापमान अंतर से यहाँ तेज़ हवाएँ चलती हैं और कभी-कभी अचानक आँधियाँ भी आ जाती हैं। मैदानी तटों पर मगरमच्छ और पत्थरीले किनारों पर साँपबिच्छू मिलते हैं। पर्यटकों को यहाँ कभी-भी बिना स्थानीय मार्गदर्शकों के अकेले न जाने की सलाह दी जाती है।[1][2]

मनुष्य जाति का जन्मस्थल[संपादित करें]

तुर्काना के आसपास के इलाक़े में प्राचीन मानवों के कई जीवाश्म (फ़ॉसिल) मिलें हैं और कई विद्वानों के अनुसार मानव जाति का जन्म यहीं हुआ था।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Veiled histories, and the childhood memories of a storyteller, Mustafa Kemal Mirzeler, University of Wisconsin-Madison, 1999, ... helped me throughout my research project and guided me in the dangerous bush and on the islands of Lake Turkana which are filled with poisonous snakes, scorpions, and crocodiles ...
  2. Lakes and Wetlands, pp. 199, The Rosen Publishing Group, 2011, ISBN 9781615303205, ... Lake Rudolf, which is also called Lake Turkana, is the fourth largest of the eastern African lakes ... The lake lies in the eastern arm of eastern Africa's Rift Valley ... Sudden storms are frequent, rendering navigation on the lake treacherous ...
  3. Wonderful Worlds, Robert Greenough, pp. 137, Trafford Publishing, 2012, ISBN 9781466932432, ... But most remarkable, and the reason for Turkana's world-wide fame as the purported 'Cradle of Mankind', are the finds of early hominids, including remains of various Australopithecus species, Homo habilis, Homo erectus, and homo sapiens ...