तालेबान आन्दोलन

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तालेबान आन्दोलन जिसे तालिबान या तालेबान के नाम से भी जाना जाता है, एक सुन्नी इस्लामिक आधारवादी आन्दोलन है जिसकी शुरूआत 1994 में दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में हुई थी।

[संपादित करें] नाम

पश्तो तथा उर्दू में तालेबान (طالبان) का शाब्दिक अर्थ ज्ञानार्थी अथवा छात्र होता है। तालेबान शब्द अरबी तालिब का बहुवचन है, इसका अरबी बहुवचन होगा तुलाब, पर हिन्द-ईरानी बहुवचन जो प्रचलित है वह है तालिबान । हिन्दी में इसका एकवचन (तालिब) तथा बहुवचन दोनों प्रयुक्त होते हैं। पाकिस्तान तथा अफ़ग़ानिस्तान के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को इसकी सदस्यता मिलती थी। तालेबान आन्दोलन को सिर्फ तीन देशों का समर्थन प्राप्त हुआ - पाकिस्तान, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमारात

1996 में तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान के अधिकतर क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया । 2001 के अफ़ग़ानिस्तान युद्ध के बाद यह लुप्तप्राय हो गया था पर 2004 के बाद इसने अपना गतिविधियाँ दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान में बढ़ाई हैं। फरवरी 2009 में इसने पाकिस्तान की उत्तर-पश्चिमी सरहद के करीब स्वात घाटी में पाकिस्तान सरकार के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत वे लोगों को मारना बंद करेंगे और इसके बदले उन्हें शरीयत के अनुसार काम करने की छूट मिलेगी।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ