तार्केक (चंद्रमा)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तार्केक – सेटर्न LII
खोज
खोजकर्ता स्कॉट एस शेपर्ड
डेविड सी. जेविट
जान क्लेयना
ब्रायन जी मार्सडेन
खोज का वर्ष 13 अप्रैल 2007[1][2]
माध्य कक्षीय तत्व [1]
युग 2007 अप्रैल 10.0
अर्ध्य-मुख्य अक्ष 17.9106 गीगामीटर
विकेन्द्रता 0.1081
झुकाव 49.90° *
कक्षीय अवधि 894.86 दिवस
भौतिकीय गुणधर्म
माध्य व्यास 7 किमी[1] **
घूर्णन अवधि ?
ऐल्बीडो ?
रंग ?
वर्णक्रम प्रकार ?
*क्रांतिवृत्त से **ऐल्बीडो के आधार पर

तार्केक (Tarqeq) (/ˈtɑrkɛk/ TAR-kek), जो सेटर्न LII (अस्थायी पदनाम S/2007 S 1) के रूप में भी जाना जाता है, शनि का एक प्राकृतिक उपग्रह है। इसकी खोज की घोषणा 5 जनवरी 2006 और 22 मार्च 2007 के मध्य लिए गए प्रेक्षणों के आधार पर, 13 अप्रैल 2007 को स्कॉट एस शेपर्ड, डेविड सी. जेविट, जान क्लेयना और ब्रायन जी मार्सडेन द्वारा हुई थी।[1][2] यह इनुइट चंद्र देवता तार्केक पर नामित हुआ है,[3] और अनियमित उपग्रहों के इनुइट समूह का एक सदस्य है। व्यास मे यह करीब सात किलोमीटर है।[4]

तार्केक की कक्षा 0.1081 की विकेन्द्रता के साथ 49.90° (क्रांतिवृत्त से; 49.77° शनि के विषुववृत्त से) के झुकाव पर स्थित है,[1] और अर्ध्य-मुख्य अक्ष 17.9106 गीगामीटर है। इसकी कक्षीय अवधि 894.86 दिवसों की है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. MPEC 2007-G38: S/2007 S 1 Archived 2012-05-29 at archive.today April 13, 2007 (discovery, prediscovery and ephemeris)
  2. IAUC 8836: S/2007 S 1, S/2007 S 2, and S/2007 S 3[मृत कड़ियाँ] May 11, 2007 (discovery)
  3. IAUC 8873: Satellites of Saturn Archived 2020-06-11 at the वेबैक मशीन September 20, 2007 (naming)
  4. "Saturn's Known Satellites". मूल से 19 जनवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 सितंबर 2013.