ताइपिंग विद्रोह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ताइपिंग विद्रोह का चित्र

ताइपिंग विद्रोह (Taiping Rebellion) दक्षिणी चीन में चला एक भयानक गृहयुद्ध ताइपिंग विद्रोह हांग जिकुआंग के नेतृत्व में 1851 ईस्वी. में संपन्न हुआ। इसमें हजारों मेहनतकश गरीब लोगों ने परम शांति के स्वर्गिक साम्राज्य की स्थापना के लिए लड़ाई लड़ी। हांग ज़िकुआंग ने धर्मांतरण करके ईसाई धर्म अपना लिया था। और वह परंपरागत चीनी धर्मों के खिलाफ थे। वह एक ऐसे साम्राज्य की कल्पना कर रहे थे। जहां पर किसी के पास निजी संपत्ति नहीं होगी। तथा सामाजिक वर्गों एवं स्त्री पुरुषों के मध्य कोई भेदभाव नहीं होगा। और अफीम तंबाकू शराब के सेवन तथा जुएं और वेश्यावृत्ति एवं गुलामी पर पाबंदी होगी। 1840 के दशक में हांग ज़िकुआंग ने सेना गठित की जिसमे 1853 तक 10 लाख से अधिक स्त्री और पुरुष जुड़ गए थे। हांग ने विद्रोह करके जल्द ही नानजिंग को जीतकर राजधानी बनाया और दक्षिण चीन के अधिकांश भाग को जीत लिया । लेकिन विद्रोह के कारण किंग साम्राज्य को बहुत क्षति पहुंची इसलिए किंग सम्राट ने विदेशी सहायता ली। चीन में तैनात अंग्रेज और फ्रांसीसी सेनाओं ने ताइपिंग विद्रोह को दबाने के लिए किंग (king) साम्राज्य के बादशाह को काफी मदद की। तथा इस विद्रोह को 1864 ईस्वी. में कुचल दिया गया।