ढाका टोपी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुसिलो बमबांग युधोयोनो भाद गाउले टोपी पहने हुए
ढाका टोपी या नेपाली टोपी, टोपी का एक प्रकार है जो, नेपाल में बहुत प्रचलित है। यह टोपी जिस कपड़े से बनाई जाती है उसे ढाका कहते हैं इसी लिए इसका नाम ढाका टोपी पड़ा है। इस कपड़े का प्रयोग एक प्रकार कि चोली बनाने में भी किया जाता है जिसे नेपाली में ढाका-को-चोलो कहते हैं। नेपाली टोपी का निर्माण सर्वप्रथम गणेश मान महर्जन ने नेपाल के पाल्पा जिले में किया था।
यह टोपी नेपाल की राष्ट्रीय टोपी है। इस प्रकार कि टोपियां अफगानिस्तान के लोगों द्वारा भी पहनी जाती हैं, विशेष रूप से अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई इसे पहनते हैं। इसको इंडोनेशिया के लोगों द्वारा भी पहना जाता है।
तथ्य [संपादित करें]
ध्यान रहे ढाका टोपी का सम्बन्ध बांग्लादेश कि राजधानी ढाका से बिल्कुल नही है।
-
दो नेपाली ब्यक्ति एक भाद गाउले टोपी पहने हुए, और दुसरे ने ढाका टोपी पहने हुए