टॉम हार्डी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
P culture yellow.png
टॉम हार्डी
TomHardyJuly10.jpg
जुलाई 2010 में हार्डी
जन्म 15 सितम्बर 1977 (1977-09-15) (आयु 35)
हैमरस्मिथ, लंदन, इंग्लैंड
सक्रिय वर्ष 2001–वर्तमान
जीवनसंगी सारा वार्ड (1999-2004) (तलाकशुदा)

एडवर्ड थॉमस "टॉम" हार्डी (अंग्रेज़ी: Tom Hardy) (जन्म: 15 सितंबर 1977) एक अंग्रेज़ अभिनेता हैं। हार्डी ब्रोंसन, इन्सेप्शन, ब्लैक हॉक डाउन, वॉरियर, रॉकएनरोला और टिंकर टेलर सोल्जर स्पाई जैसी फ़िल्मों में निभाए गए अपने किरदारों के लिए प्रसिद्ध हैं।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

अपने माता-पिता की एक लौती संतान, हार्डी का जन्म 15 सितंबर 1977 को लंदन के हैमरस्मिथ नगर में हुआ था, व इनका पालन-पोषण लंदन के ही ईस्ट शीन में हुआ।[1] इनकी माँ, एन (जन्म नाम एन बैरेट), एक कलाकार और चित्रकार हैं, जिनका परिवार आयरिश कैथोलिक था। इनके पिता, एडवर्ड "चिप्स" हार्डी, एक विज्ञापन और कॉमेडी लेखक हैं।[2][3] हार्डी ने दो निजी स्कूलों, रीड स्कूल और टॉवर हाउस स्कूल में अध्ययन किया, फिर रिचमंड ड्रामा स्कूल में, और बाद में ड्रामा सैंटर लंदन में शिक्षा प्राप्त करी।

हार्डी ने युद्ध नाटकों में अपने कैरियर की शुरूआत करी, इन्होंने एचबीओ और बीबीसी की पुरस्कार विजेता लघु शृंखला बैंड ऑफ ब्रदर्स में संयुक्त राज्य अमेरिका सेना के प्राइवेट (सिपाही) जॉन जॅनोवैक की भूमिका निभाई थी। इन्होंने अपने फीचर फ़िल्म कैरियर की शुरुआत रिडले स्कॉट की 2001 की लड़ाई रोमांचक ब्लैक हॉक डाउन से की।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. हेड, स्टीव (9 दिसंबर 2002). "An Interview with Tom Hardy". movies.ign.com। आईजीएन. http://movies.ign.com/articles/379/379694p1.html. अभिगमन तिथि: 1 अप्रैल 2012. 
  2. मार, केविन (5 मार्च 2009). "A tough life for Bronson actor Tom Hardy". द टाइम्स (लंदन). http://entertainment.timesonline.co.uk/tol/arts_and_entertainment/film/article5846093.ece. अभिगमन तिथि: 1 अप्रैल 2012. 
  3. फ़िशर, ऐलिस (4 जुलाई 2010). "Tom Hardy: the rake's progress". द गार्डियन (लंदन). http://www.guardian.co.uk/film/2010/jul/04/tom-hardy-actor-film-inception. अभिगमन तिथि: 1 अप्रैल 2012. 

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]