टिटिहरी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
टिटिहरी (संस्कृत : टिट्टिभ / अंग्रेजी:सैण्डपाइपर) जलाशयों के समीप रहनेवाली एक छोटी चिड़िया है जिसके सिर, गले तथा सीने पर के बाल काले रंग के; पीठ तथा डैने भूरे रंग के; और निचला भाग सफेद होता है। इसे कुररी भी कहते हैं । इसके बारे में विशेष बात यह है कि यह अपना घोंसला नहीं बनाती बल्कि बालू में ही अंडे देती है।
इस श्रेणी के जलचर पक्षियों के शारीर और पैर लम्बे, एवं पंख संकीर्ण होते हैं। अधिकांश प्रजातियों के चोंच संकीर्ण होते है, लेकिन उनके आकार और लम्बाई में काफी विभिधता होती हैं।
