झुंझुनू जिला भारत के राजस्थान प्रान्त का एक शहर है ।
झुन्झुनु एक राजस्थान का जिला है| यह दिल्ली से २५० किलोमीतर् और जयपुर से १८० किलोमीतर दुरी पर स्थित है| यह एक रेगिस्थानी इलाका है| पुरब से पश्चिम कि सीमा ११० किलोमितर् ओर उत्तर से दशिन कि सीमा १०० किलोमितर है|
झुंझुनूं का नाम लेते मन जोश एवं श्रद्धा से भर जाता है। यहां के जर्रे-जर्रे से उठने वाली देशभक्ति की आवाज से जोश तो गांव-गांव में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं को देखकर मन में श्रद्धा का भाव स्वतः ही आ जाता है। सेना में जाने तथा मातृभूमि के लिए शहीद होने का जज्बा जैसा यहां दिखाई देता है, शायद ही कहीं पर दिखाई दे। बात चाहे आजादी से पहले की हो या बाद की, जिले के जाबांज सैनिकों ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया। वीरता के बाद झुंझुनूं का धर्म-कर्म के मामले में अलग मुकाम है। यहां जिला मुख्यालय पर स्थित दादी राणीसती का मंदिर तो विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। झुंझुनूं में हजरत कमरुद्ीन शाह की दरगाह एवं चंचलनाथ जी टीला अपने आप में अनूठे हैं। बताया जाता है कि हजरत कमर्दीन एवं चंचलनाथ में गहरी दोस्त थी। दोनों का साम्प्रदायिक सद्भाव भी गजब का था। तभी तो झुंझुनूं में आज भी दोनों जगह होने वाले कार्यक्रमों में गंगा-जमुनी संस्कृति का झलक दिखाई देती है।