जोहांसबर्ग

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
जोहांसबर्ग
Flag of जोहांसबर्ग
Flag
Official seal of जोहांसबर्ग
Seal
Nickname(s): जोबर्ग; जोज़ी; एगोली (स्वर्ण शहर); गाउतेंग (स्वर्ण स्थान); मैबोनेंग (प्रकाश का शहर); जोनी; अफ्रीका का महानतम शहर; जीगाबर्ग
Motto: Unity in Development
जोहांसबर्ग की स्थिति
जोहांसबर्ग की स्थिति
जोहांसबर्ग की स्थिति दर्शाता दक्षिण अफ्रीका का मानचित्र
जोहांसबर्ग की स्थिति दर्शाता दक्षिण अफ्रीका का मानचित्र
निर्देशांक: Erioll world.svg26°12′16″S 28°2′44″E / -26.20444, 28.04556
Country दक्षिण अफ्रीका
प्रांत गाउतेंग
स्थापना 1886
सरकार
 - महापौर अमोस मैसोंडो (ANC) [१]
क्षेत्रफल [२]
 - शहर १,६४४.९६ km² (६३५.१ sq mi)
ऊंचाई १,७५३ m (५,७५१ ft)
जनसंख्या (2007)[३]
 - City ३,८८८,१८०
 - घनत्व २,३६४/km2 (६,१२२.७/sq mi)
 - महानगर १०,२६७,७००
समय मंडल SAST (UTC+2)
क्षेत्र कोड 011
जालस्थल: www.joburg.org.za

हीरे और सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध जोहांसबर्ग दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर है। क्षेत्रफल में बड़ा होने के साथ-साथ यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला शहर भी है। अफ्रीका के इस सबसे विकसित शहर को नजदीक से जानने के लिए बहुत बड़ी संख्‍या में पर्यटक यहां आते हैं। पर्यटक यहां अपारथिद म्‍यूजियम, हेक्‍टर पीटरसन म्‍यूजियम, गोल्‍ड रीफ सिटी, जोहांसबर्ग जू, जोहांसबर्ग आर्ट गैलरी आदि स्‍थान देख सकते हैं।

अनुक्रम

[संपादित करें] प्रमुख आकर्षण

[संपादित करें] अपारथिद म्‍यूजियम

यह म्‍यूजियम जोहांसबर्ग में गोल्‍ड रीफ सिटी के पास स्थित है। इस म्‍यूजियम में 20वीं शताब्‍दी के दक्षिण अफ्रीका के इतिहास को चित्रों के माध्‍यम से समझाया गया है। इस म्‍यूजियम को आम लोगों के लिए 2001 ई. में खोला गया था। घूमने का समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

[संपादित करें] हेक्‍टर पीटरसन म्‍यूजियम

यह जोहांसबर्ग का सबसे बड़ा म्‍यूजियम है। यह म्‍यूजियम औरलैंडो वेस्‍ट में स्थित है। यहीं पर हेक्‍टर पीटरसन की हत्‍या की गई थी। इन्‍हीं के नाम पर बाद में इस म्‍यूजियम का नाम हेक्‍टर पीटरसन म्‍यूजियम रख दिया गया। यह म्‍यूजियम 16 जून 2002 ई. को आम जनता के लिए खोला गया था।

[संपादित करें] गोल्‍ड रीफ सिटी

गोल्‍ड रीफ सिटी जोहांसबर्ग में मनोरंजन का एक बहुत बड़ा केंद्र है। यह जोहांसबर्ग के सेंट्रल बिजनेस डिस्‍ट्रीक में सोने की खान के पास स्थित है। यह पार्क सोने की खान थीम पर आधारित है। इस पार्क में काम करने वाले कर्मचारी 1880 ई. के समय के पोशाक पहनते हैं। यहां की सभी इमारत भी उसी समय के अनुसार डिजाइन की गई है। इस पार्क में पर्यटक खादान से धातु निकाल कर सोना बनाने की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं।

[संपादित करें] जोहांसबर्ग जू

यह जोहांसबर्ग का सबसे बड़ा जू है। इस जू की स्‍थापना 1904 ई. में की गई थी। इस जू में जानवरों की करीब 3000 प्रकार की प्रजातियां हैं। यह जू विश्‍व के उन गिने-चुने जगहों में है, जहां सफेद शेर पाए जाते हैं। इस जू में साइबेरियन बाघ भी पाए जाते हैं। इस जू में जानवरों के लिए चिकित्‍सालय भी है।

[संपादित करें] जोहांसबर्ग आर्ट गैलरी

यह गैलरी जोहांसबर्ग के सेंट्रल बिजनेस डिस्‍ट्रीक के जोबर्ट पार्क के पास स्थित है। इस आर्ट गैलरी की इमारत का डिजाइन एडवर्ड लुटियंस ने बनाया था। इस गैलरी में 15 प्रदर्शनी हॉल तथा एक हस्‍तशिल्‍प गार्डेन है। इस गैलरी में 17वीं शताब्‍दी की डच पेंटिंग्‍स, 18वीं तथा 19वीं शताब्‍दी की ब्रिटिश पेंटिंग्‍स एवं 19वीं शताब्‍दी की अफ्रीकन पेंटिंग्‍स रखी हुई है। इसके अलावा इस गैलरी में अन्‍य विभिन्‍न प्रकार की शैलियों की पेंटिंग्‍स भी रखी हुई है।

[संपादित करें] म्‍यूजियम अफ्रीका

इसे अफ्रीकन म्‍यूजियम के नाम से भी जाना जाता है। यह जोहांसबर्ग में स्थित एक एतिहासिक म्‍यूजियम है। यह म्‍यूजियम मार्केट थियेटर के पास स्थित है। इस म्‍यूजियम की स्‍थापना 1933 ई. में की गई थी। इस म्‍यूजियम में प्राचीन अफ्रीकन संस्‍कृति से संबंधित वस्‍तुएं रखी हुई हैं। इस वस्‍तुओं में टोकने, संगीत यंत्र, बर्तन, कपाल आदि प्रमुख हैं।

[संपादित करें] मार्केट थियेटर

यह थियेटर जोहांसबर्ग के निचले भाग में एडवर्डियन बिल्डिंग में स्थित है। इस थियेटर की स्‍थापना 1976 ई. में हुई थी। यह जोहांसबर्ग का पहला ऐसा थियेटर था, जहां नस्‍लवाद नहीं था। इस बिल्डिंग में बाजार भी था। इस लिए इस थियेटर का नाम मार्केट थियेटर पड़ा। इसी थियेटर में पहली बार अश्‍वेत कलाकारों ने अपनी लोक कला का प्रदर्शन किया था।

[संपादित करें] नेल्‍सन मंडेला नेशनल म्‍यूजियम

यह जोहांसबर्ग में आने वाले पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्‍थान है। यह पहले नेल्‍सन मंडेला का घर हुआ करता था। इसे ही बाद में म्‍यूजियम में तब्‍दील कर दिया गया। इस म्‍यूजियम में नेल्‍सन मंडेला से संबंधित वस्‍तुओं को रखा गया है।

[संपादित करें] द साउथ अफ्रीकन म्‍यूजियम ऑफ रॉक आर्ट

इस म्‍यूजियम में पत्‍थर की नक्‍काशीदार वस्‍तुओं को रखा गया है। इसमें से कुछ वस्‍तुएं तो आदिमानवों की है। यह म्‍यूजियम येल रोड पर स्थित है। घूमने का समय: सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक। फोन नं: +27 (0)11 717-6051 वेबसाइट: enquiries@rockart.wits.ac.za

[संपादित करें] आवागमन

जोहांसबर्ग जाने के लिए सबसे आसान तरीका वहां पायुयान से जाना है। जोहांसबर्ग में ओर टाम्‍बो अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा है। इसे जोहांसबर्ग अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा भी कहा जाता है। यहां विभिन्‍न देशों से नियमित रुप से फ्लाइटस उतरती रहती है।


[संपादित करें] भगिनी शहर

Johannesburg's sister cities are:

[संपादित करें] टिप्पणी

  1. City of Johannesburg Metropolitan Municipality। Gauteng Department of Local Government। अभिगमन तिथि: 2008-09-29
  2. Municipal Demarcation Board, South Africa Retrieved on 2008-03-23.
  3. Statistics South Africa, Community Survey, 2007, Basic Results Municipalities (pdf-file) Retrieved on 2008-03-23.
  4. Partner Cities। Birmingham City Council। अभिगमन तिथि: 2008-09-30
  5. Online Directory: South Africa, Africa। Sister Cities International। अभिगमन तिथि: 2008-09-30


[संपादित करें] संदर्भ

  • Early Johannesburg, Its Buildings and People. Hannes Meiring, Human & Rousseau. 1986. 143 pages. ISBN 0-7981-1456-8
  • Gold! Gold! Gold! The Johannesburg Gold Rush. Eric Rosenthal, AD. Donker, 1970, ISBN 0-949937-64-9
  • Johannesburg: The Elusive Metropolis. Sarah Nuttall. Duke University Press. 9 January 2005. 210 pages. ISBN 0-8223-6610-X.
  • The Corner House: The Early History of Johannesburg. Alan Patrick Cartwright. MacDonald. 1965. 293 pages.

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

[संपादित करें] बाहरी सूत्र

Johannesburg के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
Wiktionary-logo-en.png शब्दकोषीय परिभाषाएं
Wikibooks-logo.svg पाठ्य पुस्तकें
Wikiquote-logo.svg उद्धरण
Wikisource-logo.svg मुक्त स्त्रोत
Commons-logo.svg चित्र एवं मीडिया
Wikinews-logo.svg समाचार कथाएं
Wikiversity-logo-Snorky.svg ज्ञान साधन

Government

Other