जॉन ट्रंबुल
जॉन ट्रंबुल (John Trumbull) (6 जून, 1756 - 10 नवंबर 1843) अमरीकन चित्रकार थे। उनका जन्म कानेक्टिकट राज्य के लेबनान स्थान में 6 जून, 1756 में हुआ था। उनकी मृत्यु न्यूयार्क, 10 नवंबर 1843 को हुई थी। हार्वर्ड से स्नातक होने के पश्चात् उन्होंने अमेरिकी स्वातंत्रय युद्ध में भाग लिया था। उन्होंने 1977 तक सेना में योजनाओं के नक्शे बनाए थे। वे 1780 में लंदन गए और बेंजामिन वेस्ट के साथ काम किया। थोड़े दिन कार्य करने के पश्चात् ही वे राजद्रोह के अभियोग में गिरफ्तार कर लिए गए। 1784 में उन्होंने 'बंकर की पहाड़ी' और 'मांटगोमरी' चित्रित किया। उन्होंने 1875 में पेरिस जाकर अधिकारियों के आकृतिचित्र चित्रित किए। जेफर्सन की सहायता से उन्होंने 'स्वतंत्रता के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर' नामक चित्र शुरू किया। अफसरों, सेनाधिकारियों से संबंधित दृश्य के चित्रण में वे पटु थे। अनेक व्यक्तिचित्र भी इनकी कला के उत्तम उदाहरण है।
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- The Winterthur Library Overview of an archival collection on John Trumbull.
- Union List of Artist Names, Getty Vocabularies. ULAN Full Record Display for John Trumbull. Getty Vocabulary Program, Getty Research Institute. Los Angeles, California.