जेनोवेसा (गैलापागोस)
| जेनोवेसा द्वीप | |
|---|---|
| ऊँचाई | 64 मी. (210 फुट) |
| उदग्रता | 64 मी. (210 फुट) |
| स्थिति | |
| स्थिति | गैलापागोस द्वीपसमूह, ईक्वाडोर |
| निर्देशांक | |
| भूविज्ञान | |
| प्रकार | शील्ड ज्वालामुखी |
| पिछला विस्फोट | अज्ञात |
गैलापागोस द्वीपसमूह के द्वीप जेनोवेसा द्वीप (टावर द्वीप) का नाम इटली के एक शहर जेनोवा पर आधारित है कहते हैं कि इसी स्थान पर कोलंबस का जन्म हुआ था। यह द्वीप एक ढाल ज्वालामुखी है जो पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित है। द्वीप का क्षेत्रफल 14 वर्ग किलोमीटर (5.4 वर्ग मील) और अधिकतम ऊंचाई 76 मीटर (249 फुट) है। द्वीप एक बड़े गर्त का किनारा है जो डूबने से बच गया है। द्वीप का एक उपनाम पक्षी द्वीप भी है जो यहाँ पाई जाने वाली पक्षियों की विविधता को देखते हुये सही जान पड़ता है।
डार्विन खाड़ी में फ्रिगेट पक्षी और अबाबील-पुच्छ गल जो दुनिया की एकमात्र रात्रिचर गल प्रजाति है, पाये जाते हैं। लाल पैरों वाला बूबी पक्षी, नॉडी टर्न, कबूतर और डार्विन फिन्चेस भी देखे जा सकते हैं। प्रिंस फिलिप्स स्टेप्स एक पक्षी-दर्शन पठार है साथ ही यहाँ एक बड़ा पालो सैंटो वन भी है।