जिमी वेल्स

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
जिम्मी वेल्स

जिम्मी डोनेल "जिम्बो" वेल्स (2008 का चित्र)
जन्म जिम्मी डोनेल वेल्स
7 अगस्त 1966 (1966-08-07) (उम्र 45)
हुन्त्विली, अलबामा
निवास सेण्ट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा, अमेरिका[1]
अन्य नाम "जिम्बो"
व्यवसाय अमेरिकी इण्टरनेट उद्यमी,
उपाधि अध्यक्ष विकिया इन्कार्पोरशन
(2004 से अब तक)
अध्यक्ष विकीमीडिया फाउण्डेशन
(जून 2003 से अक्तूबर 2006 तक)
हस्ताक्षर
Website
jimmywales.com

जिमी वेल्स (जन्म:8 अगस्त 1966[2], हुन्त्विली अलबामा) एक अमेरिकी इण्टरनेट उद्यमी होने के अतिरिक्त विकिपीडिया के संस्थापक एवं प्रमोटर हैं। उनका पूरा नाम जिमी डोनेल वेल्स है। उनके मित्र उन्हें प्यार से जिम्बो कहकर पुकारते हैं।

फिलहाल वे विकिमीडिया फाउण्डेशन के न्यासी बोर्ड में काम करते हैं। यह फाउण्डेशन एक धर्मार्थ संगठन है जो बिना किसी लाभ के विकिपीडिया चलाता है।

अनुक्रम

[संपादित करें] संक्षिप्त जीवनी

क्रिस्टिन के साथ जिमी वेल्स

वकौल जिमी वेल्स,उनका जन्म 7 के बजाय 8 अगस्त 1955[3] को हुन्त्विली अलबामा में हुआ था। 7 अगस्त 1966 तो एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका में गलती से दे दिया गया। उनके पिता जिमी[4] एक ग्रासरी स्टोर में मैनेजर थे और माँ डोरिस एक प्राइवेट स्कूल चलाती थीं। प्रारम्भ में एक छोटे से पब्लिक स्कूल में पढ़ाईं की फिर एक विश्वविद्यालय से स्नातक किया और उसके बाद फाइनेंस में मास्टर्स की डिग्री ली। शिक्षा पूरी करने के उपरान्त पहले एक फायनेंसियल फर्म में नौकरी की फिर कई वर्षों तक शिकागो में एक वायदा और विकल्प फर्म के शोध निदेशक के रूप में काम किया। तत्पश्चात् 1996 में अपने दो साथियों के साथ एक वेब पोर्टल की स्थापना की। यही नहीं, उन्होंने विकिपीडिया और नुपेडिया की मेजबानी के लिये प्रारम्भिक धन भी उपलब्ध कराया।

वेल्स ने दो बार शादी की। क्रिस्टिन उनकी दूसरी पत्नी है जिनसे वे अब अलग रह रहे हैं। वेल्स के साथ उनकी एक बेटी रह रही है।

[संपादित करें] विकिमीडिया

जिमी वेल्स मुम्बई विश्वविद्यालय में विकिकांफ्रेंस भारत २०११ के दौरान सभी का अभिवादन करते हुए

सन् 2001 में वेल्स ने लैरी संगेर और अन्य लोगों के साथ विकिपीडिया को एक मुक्त सामग्री विश्वकोश बनाने का संकल्प किया जिसका आगे जाकर बहुत तेजी से विकास हुआ और इस संगठन ने लोकप्रियता की सीढियों पर कदम रखना प्रारम्भ कर दिया। विकिपीडिया की सार्वजनिक प्रोफ़ाइल में आशातीत वृद्धि हुई और वेल्स इस परियोजना के प्रमोटर और प्रवक्ता बन गये। फिलहाल वे विकिमेडिया फाउण्डेशन के न्यासी बोर्ड में काम करते हैं। यह फाउण्डेशन एक धर्मार्थ संगठन है जो बिना किसी लाभ के विकिपीडिया चलाता है।

[संपादित करें] विकिमेपिया

2004 में वेल्स ने अपने सहयोगी विकीमेडिया न्यासी एंजेला बीसली के साथ विकि नाम से एक निजी स्वामित्व वाली मुफ्त वेब होस्टिंग सेवा की स्थापना भी की।

[संपादित करें] सन्दर्भ

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ