जापानी बटेर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जापानी बटेर
Coturnix japonica
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: गॉलिफ़ॉर्मिस
कुल: फ़ॅसिअनिडी
उपकुल: पर्डिसिनी
वंश: कॉटर्निक्स
जाति: सी. जॅपॉनिका
द्विपद नाम
कॉटर्निक्स जॅपॉनिका
टॅमिन्क तथा श्लॅगल, १८४९

जापानी बटेर (Japanese quail या coturnix quail) (Coturnix japonica) बटेर कुल का एक पक्षी है। यह पूर्वी एशिया में प्रजनन करता है जिसमें उत्तरी मंगोलिया, रूस के साख़ालिन, बायकाल और वितिम इलाके, पूर्वोत्तर चीन, जापान, उत्तरी कोरिया तथा दक्षिणी कोरिया शामिल हैं। कुछ संख्या जापान से प्रवास नहीं करती है लेकिन अधिकतर पक्षी सर्दियों में दक्षिण में दक्षिणी चीन, लाओस, वियतनाम, कंबोडिया, म्यानमार, भूटान और पूर्वोत्तर भारत की ओर प्रवास कर जाते हैं।[1]
जिन जगहों पर इस पक्षी का मूल निवास है, या प्रचलित किया गया है अथवा यदा-कदा मिलता है वह इस प्रकार हैं:-

  • मूल निवास — भूटान, चीन, भारत, जापान, कोरिया (उत्तरी तथा दक्षिणी), लाओस, मंगोलिया, म्यानमार, रूस, थाइलैंड तथा वियतनाम
  • प्रचलित किया गया — इटली, रियूनियन द्वीप समूह तथा हवाई (यू एस ए)
  • यदा-कदा मिलना — कंबोडिया तथा फ़िलीपीन्स[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. BirdLife International (2012). "Coturnix japonica". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2012.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि १५ मई २०१३.