ज़िया ख़ान
| ज़िया ख़ान | |
|---|---|
| जन्म | नफीसा खान 20 फ़रवरी 1988 |
| व्यवसाय | अभिनेत्री |
| सक्रिय वर्ष | 2007–अबतक |
ज़िया ख़ान (अंग्रेज़ी: Jiah Khan, उर्दू: جیا خان;जन्म: 20 फरवरी, 1988) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं।
अनुक्रम |
व्यक्तिगत जीवन [संपादित करें]
खान चेलसा, लन्दन में एक मुस्लिम परिवार में पली बढ़ी है। उनके पिता अली रिज़वी खान एक भारतीय अमरीकी है व् माँ राबिया अमिन एक हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री है जों आगरा, उत्तर प्रदेश से है और ताहिर हुसैन की दूल्हा बिकता है के लिए जाने जाती है।
शिक्षण [संपादित करें]
खान ने अपनी अ-श्रेणी की फ़िल्म व साहित्य में लन्दन से पुरी की। इन्होने ली स्ट्रासबर्ग अकैडमी ऑफ ड्रामैटिक आर्ट न्यू यॉर्क में भी पढ़ाई की परन्तु मुंबई से फ़िल्म का प्रस्ताव आने पर छोड दी।
करियर [संपादित करें]
सोलाह साल की उम्र में उन्होंने मुकेश भट्ट की फ़िल्म तुमसा नहीं देखा से शुरुआत करने की कोशिश की परन्तु किरदार उनके लिए काफी बड़ा होने के कारण पीछे हंट गई और उनकी जगह दिया मिर्ज़ा को ले लिया गया। दो साल बाद २००६ में उन्होंने विवादास्पद फ़िल्म निशब्द में अमिताभ बच्चन के साथ भूमिका अदा की। फ़िल्म को मार्च २००७ में रिलीज़ किया गया।
उन्होंने आमिर खान के साथ ए. आर. मुरुगादोस की फ़िल्म घजिनि, जों इसी नाम की तमिल फ़िल्म का रीमेक थी, में भूमिका अदा की। उन्हें केन घोष की फ़िल्म चांस पे डांस में एक बड़ा किरदार शहीद कपूर के साथ दिया गया परन्तु उनकी जगह जेनेलिया डिसूज़ा ने ले ली। खान ने बाद में साजिद खान की फ़िल्म हाउसफुल में देविका का किरदार अदा किया।
प्रमुख फिल्में [संपादित करें]
| वर्ष | फ़िल्म | चरित्र | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| 2008 | घजिनि | सुनीता | |
| 2007 | निशब्द |