जहानाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जहानाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
—  लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र  —
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें)
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य बिहार

जहानाबाद लोकसभा (36- लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ) भारत के बिहार राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। जहानाबाद लोकसभा एक [भूमिहार] - [यादव] और [चंद्रवंशी] बहुल

क्षेत्र है जिसका असर पुरे लोकसभा पर इस प्रकार पड़ता है कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटर भूमिहार ,यादव और चंद्रवंशी जाति से आते हैं। जहानाबाद बिहार के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र में पड़ता है. जहानाबाद संसदीय क्षेत्र जहानाबाद और अरवल जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है. इस संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 15,75,018 है. जिसमें से 819,469 पुरुष मतदाता और 755,502 महिला मतदाता हैं.[1]

जहानाबाद नक्सल प्रभावित जिला है और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है. यह इलाका कई नक्सली हमलों का गवाह रहा है और नक्सलियों के रेड कॉरिडोर का हिस्सा माना जाता है.

जहानाबाद लोकसभा सीट आजादी के बाद से ही पहले कांग्रेस, फिर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ रही है. इस सीट से 6 बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को जीत हासिल हुई. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता रामाश्रय प्रसाद यादव जहानाबाद लोकसभा सीट से 4 बार चुनकर लोकसभा गए. लेकिन 1998 के चुनाव में इस सीट ने सियासी करवट ली और राष्ट्रीय जनता दल ने समता पार्टी (उदय मंडल अध्यक्ष)[2] के डॉ.अरुण कुमार को हराकर इस सीट से जीत हासिल की . तब से इस सीट से कभी राष्ट्रीय जनता दल तो कभी जनता दल (यू.) को जीत हासिल होती रही. 1999 के चुनाव में अरुण कुमार जनता दल (यू.) के टिकट पर राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवार को हराने में कामयाब रहे. 2004 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के गणेश प्रसाद यादव ने अरुण कुमार को हराया . लेकिन 2009 के चुनाव में जनता दल (यू.) ने यहां से जगदीश शर्मा को उतारा. जिन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र प्रसाद यादव को मात दी. 2014 के मोदी लहर में डॉ. अरुण कुमार एनडीए की सहयोगी आरएलएसपी[3] के टिकट पर यहां से दूसरी बार जीतने में कामयाब रहे। लोकसभा 2019 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुरेन्द्र प्रसाद यादव को हराकर जीत दर्ज किया।. [4] [5]

विधानसभा क्षेत्र[संपादित करें]

वर्तमान में, जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में निम्नलिखित छः विधानसभा क्षेत्र (विधान सभा) शामिल हैं:

  1. 214-अरवल
  2. 215-कुर्था
  3. 216-जहानाबाद
  4. 217-घोषी
  5. 218-मखदुमपुर
  6. 233-अतरी

सांसद[6][संपादित करें]

लोक सभा अवधि सांसद का नाम दल सम्बद्धता
दूसरी 1957-60 सत्यभामा देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
तीसरी 1962-67 सत्यभामा देवी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चौथी 1967-71 चंद्र शेखर सिन्हा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
पांचवी 1971-77 चंद्र शेखर सिन्हा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
छठी 1977-80 हरी लाल प्रसाद सिन्हा भारतीय लोक दल
सातवीं 1980-84 महेंद्र प्रसाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
आठवीं 1984-89 रामाश्रय प्रसाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
नौवीं 1989-90 रामाश्रय प्रसाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
दसवीं 1991-96 रामाश्रय प्रसाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
ग्यारहवीं 1996-98 सुरेंद्र प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल
बारहवीं 1998-99 सुरेंद्र प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल
तेहरवीं 1999–2004 डॉ. अरुण कुमार जनता दल (यू.)
चौदहवीं 2004-09 गणेश प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल
पंद्रहवीं 2009-14 डॉ. जगदीश शर्मा जनता दल (यू.)
सोलहवीं 2014-2019 डॉ. अरुण कुमार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
सत्रहवीं 2019-पदस्थ चन्देश्वर प्रसाद जनता दल (यू.)

इन्हें भी देखें[संपादित करें]


बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]


सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; बिना नाम के संदर्भों में जानकारी देना आवश्यक है।


  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2019.
  2. शर्मा, उन्नति (2022-12-03). "UP निकाय चुनावों में 'मशाल' फिर से हासिल करने के बाद समता पार्टी ने कहा- पुराने सिंबल के लिए SC जाएगी". ThePrint Hindi (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-01-04.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2019.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मई 2019.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2019.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 अप्रैल 2019.