जय नारायण व्यास
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
- इन्हें भी देखें: राजस्थान के मुख्यमंत्री
- इन्हें भी देखें: भारत के मुख्यमंत्रियों की सूची
जय नारायण व्यास (1899-1963) एक भारतीय राजनेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह थे। जोधपुर स्थित जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय उनके नाम पर रखा गया है।
सामाजिक, राजनीतिक, कर्मण्यवादी जयनारायण व्यास अपने युग की जीवित गाथा थे। युग का स्पन्दन उनकी आत्मा का स्वर बनकर उनकी कविताओं में, उनके गीतों में, उनके उपन्यास में, उनके नाटकों में, उनकी कहानियों में मुखर हुआ। व्यास जी सही अर्थ में सामाजिक पुनर्जागरण एवं राष्ट्रीय भावनाओं के कवि थे। वे समाज सुधार एवं राष्ट्रीय आंदोलन को समर्पित कवि, लेखक, पत्रकार थे।