जैकी श्रॉफ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(जय किशन श्राफ से अनुप्रेषित)
जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ
जन्म का नामजयकिशन काकुभाई श्रॉफ
जन्म बम्बई, बम्बई राज्य, भारत
अन्य नाम जग्गू दादा
सक्रिय वर्ष 1982-वर्तमान
व्यवसाय अभिनेता
पति या पत्नी(रों) आयशा दत्त
बच्चे 2
निवास मुंबई महाराष्ट्र

जैकी श्रॉफ (जन्म नाम:जयकिशन काकुभाई श्रॉफ, तिथि: 1 फरवरी, 1957) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं।[1]

जीवन[संपादित करें]

जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फ़रवरी 1957 में एक गुजराती बनिया परिवार में हुआ था ! इनका वास्तविक नाम जयकिशन कटुभाई श्रॉफ है, इनके पिता का नाम कटुभाई व माता का नाम रीटा श्रॉफ है! वे मुंबई के वालकेश्वर इलाके में तीन बत्ती की एक चाल में रहा करते थे! फ़िल्मों में आने से पहले इन्होने कुछ विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में काम किया था ! इन्हें सबसे पहले देव आनंद साहब की फ़िल्म स्वामी दादा में एक छोटी सी भूमिका मिली! 1983 में निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने इनको अपनी एक फ़िल्म हीरो में प्रमुख भूमिका प्रदान की ! खुशकिस्मती से उनकी ये फ़िल्म बहुत ही ज्यादा सफल हुई और वो रातों रात एक बड़े सितारे बन गए! 80 के दशक में इन्होने अपनी प्रेमिका आयशा दत्त से विवाह कर लिया ! आयशा जो बाद में फ़िल्म एक फ़िल्म निर्मात्री भी बनीं! ये दोनों जैकी श्रॉफ एंटरटेनमेंट लिमिटेड नामक मीडिया कंपनी भी चलाते हैं ! इनके सोनी टीवी में 10% शेयर थे, जिन्हें उन्होंने सन 2012 में बेच दिया! इनके दो बच्चे हैं, पुत्र का नाम टाइगर (जय हेमंत) तथा पुत्री का नाम कृष्णा है!

पुरस्कार[संपादित करें]

  • 1990 विजेता: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार- परिंदा
  • 1994 नामांकित: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार- गर्दिश
  • 1994 नामांकित: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता पुरस्कार-खलनायक
  • 1995 विजेता: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता पुरस्कार- 1942 ए लव स्टोरी
  • 1996 विजेता: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता पुरस्कार- रंगीला
  • 1997 नामांकित: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता पुरस्कार- अग्निसाक्षी
  • 2001 नामांकित: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार- मिशन कश्मीर
  • 2002 नामांकित: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता पुरस्कार- यादें
  • 2003 नामांकित: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता पुरस्कार-देवदास
  • 2007 विशेष गौरव निर्णायक समिति पुरस्कार (विशेष ऑनर जूरी पुरस्कार) हिंदी सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए!
  • 2014 विजेता: मूल रॉकस्टार GQ

प्रमुख फिल्में[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2018 साहो
2017 सरकार 3 माइकल वैली
2016 हाउसफुल 3 ऊर्जा नागरे
2016 जज़्बा
2015 चॉक एन डस्टर
2015 ब्रदर्स गैरी फर्नांडिस
2014 हैप्पी न्यू ईयर चरण ग्रोवर
2013 धूम 3
2013 महाभारत दुर्योधन
2013 औरंगज़ेब (फ़िल्म)
2013 शूटआऊट ऍट वडाला
2010 एक सेकंड... जो ज़िन्दगी बदल दे?
2010 मालिक एक
2010 वीर
2009 किसान
2009 एक - द पॉवर ऑफ़ वन
2007 एकलव्य
2007 फूल एन फाइनल
2007 कुर्बानी
2007 फर्स्ट फीयर
2007 आतिशें
2006 अपना सपना मनी मनी
2006 नकशा
2006 भागम भाग
2006 भूत अंकल
2006 मेरा दिल लेके देखो
2006 अस्त्रम
2005 सुख
2005 क्योंकि
2005 डिवोर्स
2005 अंतर्महल
2005 तुम हो ना
2004 आन
2004 दोबारा
2004 हलचल
2003 तीन दीवारें
2003 संध्या
2003 समय
2003 बूम
2003 एक और एक ग्यारह
2003 बाज़
2002 देवदास चुन्नी बाबू
2002 अग्नि वर्षा परवसु
2002 क्या यही प्यार है
2002 पिता
2002 मुलाकात
2001 यादें राज सिंह पुरी
2001 सेंसर
2001 लज्जा रघु
2001 फ़र्ज़
2001 बस इतना सा ख्वाब है
2001 अलबेला
2001 वन टू का फोर
2001 ग्रहण
2001 हद
2000 रिफ्युज़ी
2000 मिशन कश्मीर
2000 कहीं प्यार ना हो जाये
2000 जंग
2000 गैंग
1999 कोहराम
1999 फूल और आग
1999 आग ही आग
1999 होते होते प्यार हो गया
1999 कारतूस
1999 लावारिस
1999 सिर्फ तुम
1998 तिरछी टोपी वाले
1998 कभी ना कभी
1998 बदमाश
1998 यमराज
1998 उस्तादों के उस्ताद
1998 बंधन
1998 युगपुरुष
1998 दो हज़ार एक
1998 जाने जिगर
1998 हफ़्ता वसूली
1997 शेयर बाज़ार
1997 बॉर्डर
1997 आर या पार
1997 शपथ
1997 विश्वविधाता
1996 बंदिश
1996 रिटर्न ऑफ ज्वैलथीफ
1996 अग्नि साक्षी सूरज
1996 चाल
1996 कलिंगा
1996 शिकार
1996 तलाशी
1995 दुश्मनी
1995 राम शस्त्र
1995 त्रिमूर्ति
1995 मिलन
1995 ग़ॉड एंड गन
1995 रंगीला कमल
1994 स्टंटमैन
1994 चौराहा
1993 शतरंज
1993 किंग अंकल किङ अंकल
1993 रूप की रानी चोरों का राजा
1993 1942: अ लव स्टोरी शुभंकर
1993 आइना
1993 गर्दिश
1993 अंतिम न्याय
1993 हस्ती
1993 खलनायक राम
1992 अंगार
1992 पुलिस ऑफिसर
1992 प्रेम दीवाने आशुतोष
1992 दिल ही तो है
1992 लाटसाब
1992 संगीत
1991 अकेला
1991 लक्ष्मण रेखा
1991 100 डेज़ राम
1991 हफ़्ता बंद
1991 सौदागर
1990 दूध का कर्ज़
1990 जीने दो
1990 वर्दी
1990 बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी
1990 पत्थर के इंसान
1990 आज़ाद देश के गुलाम
1989 परिन्दा
1989 राम लखन
1989 सच्चे का बोलबाला
1989 मैं तेरा दुश्मन
1989 काला बाज़ार
1989 सिक्का
1989 हम भी इंसान हैं
1989 त्रिदेव
1988 आखिरी अदालत
1988 फ़लक
1987 उत्तर दक्षिण
1987 काश
1987 कुदरत का कानून
1987 जवाब हम देंगे
1987 मर्द की ज़बान
1987 सड़क छाप
1987 दिलजला
1986 हाथों की लकीरें
1986 दहलीज़
1986 अल्ला रक्ख़ा
1986 पाले ख़ान
1986 मेरा धर्म
1986 कर्मा
1985 शिवा का इन्साफ
1985 जानू
1985 युद्ध
1985 मेरा जवाब
1985 पैसा ये पैसा
1985 तेरी मेहरबानियाँ
1984 अंदर बाहर
1983 हीरो जयकिशन
1982 स्वामी दादा
1973 हीरा पन्ना

निर्माता[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
2001 ग्रहण
2000 जिस देश में गंगा रहता है

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Chakravarty, Durga (20 October 2018). "I still work with my heart: Veteran actor Jackie Shroff (IANS Interview)". Business Standard India. मूल से 4 January 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 January 2019.