जन्दाहा

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
हज़रत जन्दाहा
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश Flag of India.svg भारत
राज्य बिहार
ज़िला वैशाली
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)
समुद्रतट

• 43 मीटर (141 फी॰)
• 0 km (0 मील)

Erioll world.svgनिर्देशांक: 25°43′0″N 85°32′0″E / 25.71667, 85.53333

हज़रत जन्दाहा या जन्दाहा बिहार में वैशाली जिला के अन्तर्गत एक प्रखंड एवं छोटा शहर है। जिला मुख्यालय हाजीपुर से ३२ किलोमीटर पूरब राष्ट्रीय राजमार्ग १०३ के किनारे यह कस्बा स्थित है। जन्दाहा में सूफी संत दिवान अली शाह की मजार है। यहाँ होकर बहने वाली बाया नदी तथा शहर के नाम के पीछे सूफी संत द्वारा किए गए चमत्कार की कहानी जुड़ी है। मध्यकाल (१४वीं सदी) में हाजीपुर के एक प्रसिद्ध सूफी मकदूम शाह अब्दुल फतेह जन्दाहा के सूफी दिवान अली शाह के चाचा थे। आमतौर से जन्दाहा कहा जाने वाला यह शहर आसपास के लोगों के लिए महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र है। यहाँ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, पुलिस थाना एवं पुलिस अनुमंडल कार्यालय है।