जगदीश राज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जगदीश राज
जन्म जगदीश राज खुराना
1928
सरगोधा, ब्रतानी भारत
मौत 28 जुलाई 2013 (आयु 85 वर्ष)
मुम्बई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम बॉलीवुड के पुलिस इंस्पेक्टर, फ़िल्म पुलिस अफ़सर
पेशा अभिनेता
प्रसिद्धि का कारण पुलिस का अभिनय
बच्चे अनीता राज, रूपा मल्होत्रा (पुत्री)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

जगदीश राज खुराना (1928–2013) पूर्व बॉलीवुड अभिनेता थे। इनका 'समान किरदार अभिनेता' के रूप में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम अभिलेखित हुआ था।

जीवन और कैरियर[संपादित करें]

जगदीश राज का जन्म सन् 1928 में ब्रिटिश भारत के सरगोधा में (अब पाकिस्तान में) हुआ।[1][2] इन्होंने 144 फ़िल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाया था।[1][3] इनकी पुत्री अनीता राज खुराना भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।[4][5][6][7][8][9] जगदीश राज ने हम दोनों, काला बाज़ार, जॉनी मेरा नाम, गैंबलर, ड्रीम गर्ल, दीवार जैसी हिट फ़िल्मों में काम किया। 80 और 90 के दशक से फ़िल्मों में उनकी सक्रियता कम होने लगी। उन्होंने देव आनंद से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे अत्यधिक सफ़ल अभिनेताओं के साथ काम किया।[4] कुछ फ़िल्मों में इन्होंने न्यायाधीश या चिकित्सक का किरदार भी निभाया।[10] सीआईडी, 12 ओ क्लॉक, कानून, वक्त, रोटी, इत्तेफ़ाक, सफर, जॉनी मेरा नाम आदि फ़िल्मों में पुलिस निरीक्षक का अभिनय मिलने के बाद इन्होंने पुलिस की वर्दी सिलवा ली थी और फ़िल्म निर्माता का फोन आते ही वर्दी के साथ शूटिंग पर पहुंच जाते थे। हॉलिवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर ने फ़िल्मों की लंबी लिस्ट देखकर गिनीज बुक की टीम को जाँच के लिए मुम्बई बुलवाया और फ़िल्मी निरीक्षक का किरदार निभाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इनका नाम दर्ज हो गया। इन्हें जब फ़िल्म लोहा और नाइंसाफी में पुलिस कमिश्नर का रोल मिला तो उन्होंने कहा था: "चलो, मेरा प्रमोशन तो हुआ।"[11]

सेवा निवृति एवं निधन[संपादित करें]

जगदीश राज ने 1992 में अपने फ़िल्मी कैरियर से सन्यास ले लिया।[12] अन्तिम समय में वे श्वास संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और 28 जुलाई 2013 को इनका निधन इनके जुहू स्थित घर में हो गया।[1][12] फ़िल्म निर्देशक राहुल रवैल, फ़िल्म निर्माता अशोक पंडित, अभिनेत्री सौम्या टंडन सहित विभिन्न अभिनेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट किया।[13] इनके सम्बंधियों और रिश्तेदारों में उनकी दो पुत्रियाँ अनीता राज एवं रूपा मल्होत्रा और दामाद राकेश मल्होत्रा शामिल हैं।[14]

फ़िल्में[संपादित करें]

  • खुले आम (25 दिसम्बर 1992)
  • अपराधी (6 नवम्बर 1992)...... जज
  • दीदार (14 अगस्त 1992) (जारी) ...... सभर्वाल
  • पाप का अंत (8 दिसम्बर 1989) (जारी) ...... पुलिस आयुक्त
  • ना इंसाफी (30 जून 1989) (प्रकाशित) ...... पुलिस आयुक्त
  • आसमान से ऊँचा (3 मार्च 1989) (प्रकाशित)
  • आग ही आग (3 अप्रैल 1988) (प्रकाशित) ...... जज
  • मेरा कर्म मेरा धरम (1987) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक
  • तीसरा किनारा (8 अगस्त 1986) (प्रकाशित)
  • सस्ती दुलहन महंगा दूल्हा (31 जनवरी 1986) (प्रकाशित) ...... माफतलाल
  • महक (2 जुलाई 1985) (प्रकाशित)
  • राम तेरे कितने नाम (15 फ़रवरी 1985) (प्रकाशित) ...... जैलोर
  • सलमा (1985) (प्रकाशित) ...... सलमा के गले की जांच करने वाला चिकित्सक
  • ज़ुल्म का बदला (1985) (प्रकाशित)
  • राम तेरी गंगा मैली (1985)(प्रकाशित).......पुलिस निरीक्षक
  • जीने नहीं दूँगा (26 अक्टूबर 1984) (प्रकाशित) ...... जैलर
  • राज तिकल (31 अगस्त 1984) (प्रकाशित) ...... राजा के हमलावर
  • बॉक्सर (17 फ़रवरी 1984) (प्रकाशित) ...... व्यक्ति जिसकी घड़ी चोरी हो जाती है।
  • मज़दूर (14 अक्टूबर 1983) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक
  • हम से ना जीता कोई (22 अप्रैल 1983) (प्रकाशित)
  • दीदार-ए-यार (22 अक्टूबर 1982) (प्रकाशित)
  • सवाल (21 मई 1982) (प्रकाशित) ...... इंस्पेक्टर छोडू
  • गोपिचन्द जासूस (19 फ़रवरी 1982) (प्रकाशित) ...... वर्मा
  • दिल-ए-नादान (1982) (प्रकाशित)
  • अग्नी परीक्षा (1982) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक
  • दुल्हा बिकता है (1982) (प्रकाशित)
  • एक ही भूल (9 अक्टूबर 1981) (प्रकाशित) ...... (विशेष उपस्थिति)
  • सिलसिला (14 अगस्त 1981) (प्रकाशित)
  • मगरूर (20 अप्रैल 1979) (प्रकाशित) ...... पुलिस अधिकारी
  • राम कसम (22 सितम्बर 1978) (प्रकाशित)
  • जग्गू (प्रकाशित)
  • दिल और दीवार (15 सितम्बर 1978) (प्रकाशित)
  • पर्मात्मा (1978) (प्रकाशित)
  • तुम्हारी कसम (1978) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक (अमान्य)
  • बेशरम (1978) (प्रकाशित) ...... पाण्डे
  • आइना (1977) -- प्रबंध निदेशक (जगदीश राज के रूप में)
  • ईमान धर्म (1977) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक
  • पापी (1977) (प्रकाशित) ...... इंस्पेक्टर भास्कर
  • ड्रीम गर्ल (1977) (प्रकाशित)
  • दफा 302 (1975) (प्रकाशित) ...... सतीश
  • दीवार (1975) (प्रकाशित) -- जग्गी
  • दो चोर (1972) (प्रकाशित) ...... पुलिस निरीक्षक
  • मेहबूब की मेहन्दी (1971)
  • जॉनी मेरा नाम (1970) (प्रकाशित)........पुलिस निरीक्षक
  • सुहाग .......पुलिस निरीक्षक-खान
  • नानक नाम जहज़ है (1969) (पंजाबी फ़िल्म)
  • एक महल हो सपनों का (खलनायक की भूमिका में)
  • फंटूश - 1954
  • हम दोनों - 1961
  • काला बाज़ार - 1960
  • गैम्बलर - 1971

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "144 फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल करने वाले जगदीश राज का निधन". दैनिक भास्कर. 28 जुलाई 2013. मूल से 31 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2013.
  2. Frater, Patrick. "Jagdish Raj dead at 84". Variety. मूल से 12 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2013.
  3. "'World's most typecast actor' Jagdish Raj dies aged 85 | Metro News". मेट्रो डॉट को डॉट यूके (metro.co.uk) (अंग्रेज़ी में). 2013. मूल से 14 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2013. Jagdish Raj, an actor who held a world record after playing a policeman 144 times on screen
  4. "बॉलीवुड के 'असली पुलिस इंस्पेक्टर' जगदीश राज नहीं रहे". बीबीसी हिन्दी. 28 जुलाई 2013. मूल से 31 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2013.
  5. "Why Sushant is not 'Virrudh' TV". डेली न्यूज एंड एनालिसिस. 18 अप्रैल 2007. मूल से 23 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2013.
  6. झा, सुभाष के॰ (21 जनवरी 2004). "Bollywood`s Cops Films: Recent History". Sify (अंग्रेज़ी में). मूल से 30 मई 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2013.
  7. "अनीता राज करेंगी वापसी". दैनिक जागरण. 29 नवम्बर 2011. मूल से 2 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2013.
  8. भट्टी, मीता (23 अक्टूबर 2009). "A celebration of ageing". इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2013.
  9. विजयकर, राजीव (28 मार्च 2008). "I was a buddy to all my heroes!". स्क्रीन इण्डिया (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. मूल से 5 मई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2013.
  10. "अभिनेता जगदीश राज का निधन". राजस्थान पत्रिका. 29 जुलाई 2013. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2013.
  11. "फिल्मी इंस्पेक्टर जगदीश राज का निधन". नवभारत टाइम्स. 29 जुलाई 2013. मूल से 1 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2013.
  12. "रेकॉर्ड 144 बार पुलिस वाले का रोल निभाने वाले एक्टर जगदीश राज नहीं रहे". आज तक. 29 जुलाई 2013. मूल से 1 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2013.
  13. "जगदीश राज के निधन पर बॉलीवुड में शोक". प्रभात खबर. 29 जुलाई 2013. मूल से 1 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2013.
  14. "Actor Jagdish Raj passes away" [अभिनेता जगदीश राज नहीं रहे] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 28 जुलाई 2013. मूल से 31 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर जगदीश राज