एशिया
| क्षेत्रफल | ४,४५,७९,००० किमी2 (१,७२,१२,००० वर्ग मील) |
|---|---|
| जनसंख्या | ३,८७,९०,००,००० (1st) |
| जनसंख्या घनत्व | ८९/किमी२ (२२६/वर्ग मील) |
| राष्ट्रीयता | एशियन |
| देश | ४७ (देशों की सूची) |
| अधीनस्थ क्षेत्र |
|
| अमान्य क्षेत्र |
|
| भाषा (एँ) | भाषाओं की सूची |
| समय क्षेत्र | UTC+2 to UTC+12 |
| इंटरनेट टीएलडी | .asia |
| बड़े नगर |
|
एशिया आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है।
एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर, और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। कॉकस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है।
कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं।
एक लंबी पश्चिम में स्थित भूसीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक, और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है, और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं।
एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है, और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है।
प्राचीन भारतीय पुस्तकों में वर्तमान एशिया के नाम [संपादित करें]
- जंबुद्वीप - मध्य भूमि।
- पुष्करद्वीप- उत्तर पूर्वी प्रदेश।
- शाकद्वीप - दक्षिण पूर्वी द्वीप समूह।
|
|||||||
|
|||||||