चित्रा रामकृष्ण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चित्रा रामकृष्ण (जन्म: 1963) भारत के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक हैं। वे विश्व की उन गिनी चुनी महिला अधिकारियों में से एक हैं, जो शेयर बाजारों की प्रमुख हैं।[1][2] एनएसई यानि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण ने 02-12-2016 को इस्तीफा दे दिया है।

एनएसई 1992 में बनी और 1994 में परिचालन में आई। 50 वर्षीय चित्रा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से 1991 में जुडने वाली चित्रा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की 1990 के दशक में स्थापना करने वाली टीम में शामिल रही हैं। वे उस टीम का भी हिस्सा थीं जिसने 1987 में प्रतिभूति बाजार नियामक सेबी के लिए कानूनी ढांचे का मसौदा तैयार किया था। नवंबर 2012 में एनएसई के निदेशक मंडल ने चित्रा की पदोन्नति का फैसला किया। उस समय वे संयुक्त प्रबंध निदेशक थीं।[3] [4] [5]

अमेरिकी पत्रिका 'फॉर्चून' के अक्टूबर 2013 अंक में जारी विश्व की 50 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में चार भारतीय महिलाएं शामिल हैं। इनमें आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर चारों भारतीय महिलाओं में शीर्ष पर हैं, जबकि एक पृथक अमेरिकी सूची में पेप्सिको की अध्यक्ष इंद्रा नूई को दूसरा स्थान दिया गया है। फॉर्चून में जारी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शक्तिशाली महिलाओं की सूची के अनुसार चंदा कोचर को चौथी वरीयता दी गई है और उनके बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की अध्यक्ष चित्रा रामकृष्णा को 17वें, एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा को 32वें एवं एचएसबीसी बैंक की नैना लाल किदवई को 42वें स्थान पर रखा गया है।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "NSCCL Board". NSE Website. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2013.
  2. "चित्रा रामकृष्ण शेयर बाजार जगत की गिनी चुनी दिग्गज महिलाओं में". लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम. 2012.11.29. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2013. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "Most powerful women in Indian business - Business Today - Business News". Businesstoday.intoday.in. 19 अक्टूबर 2008. मूल से 6 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2013.
  4. ET Bureau Nov 27, 2012, 05.00AM IST. "Chitra Ramakrishna will head NSE from April 2013 - Economic Times". Webcache.googleusercontent.com. मूल से 11 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2013.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  5. Special Correspondent (26 नवंबर 2012). "Business / Companies : Chitra Ramakrishna to be new CEO, MD of NSE". द हिन्दू. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2013.
  6. "Four Indians among Fortune's list of 50 most powerful women in business". दि इकॉनोमिक टाइम्स. 28 Oct, 2013. मूल से 6 जनवरी, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्तूबर, 2013. |access-date=, |date=, |archive-date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]