चिट्ठा विश्व
चिट्ठा विश्व हिन्दी का पहला ज्ञात ब्लॉग एग्रीगेटर था। इसे हिन्दी चिट्ठाकार देबाशीष चक्रवर्ती द्वारा जून 2004[1] में बनाया गया था। इसने हिन्दी चिट्ठाकारी के आरम्भिक दिनों में हिन्दी चिट्ठाकारों को एकजुट करने तथा हिन्दी चिट्ठाकारी के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चिट्ठा विश्व माईजावासर्वर नामक मुफ्त जावा होस्टिंग सेवा पर होस्ट था। दिसम्बर 2006 के आसपास यह सेवा तकनीकी रुप से बाधित हो गई[2]। इसके साथ चिट्ठा विश्व भी इतिहास का एक हिस्सा बन कर रह गया। अक्टूबर 2007 में माईजावासर्वर कुछ हद तक फिर सुचारु हुई तो चिट्ठा विश्व भी पुनः लाइव हो गया। हालांकि अब इसका अद्यतनीकरण नहीं होता है।
शुरुआत में जब महज पाँच-दस चिट्ठे हुआ करते थे तब चिट्ठाकार एक-दूसरे के चिट्ठों पर जाकर ताज़ा सामग्री पढ़ लिया करते थे। संख्या बढ़ने पर इस कल्पना ने जन्म लिया कि अलग-अलग चिट्ठों पर होने वाले अपडेट की सूचना एक ही जगह मिला करे। इसी कल्पना ने चिट्ठा-विश्व का रुप लिया।
चिट्ठा-विश्व के बारे देबाशीष बताते हैं:[3]
चिट्ठा-विश्व पूर्णतः हैंडब्लेंडेड जावा कोड पर आधारित था, इसमें किसी विजेट या बने बनाए कोड का प्रयोग नहीं किया गया (न ही हो सकता था)। डेटा रखने हेतु इसमें किसी प्रकार के डेटाबेस का नहीं बल्कि रिसोर्स बण्डल का प्रयोग किया गया। माईजावासर्वर तथा ब्लॉगडिग्गर की मुफ्त सुविधा पर निर्भर ये सेवा ज़ाहिर तौर पर धीमी थी। नारद के जन्म के बाद ये ठप्प सा पड़ गया और फिर माईजावासर्वर की कृपा से बन्द। इसमें चिट्ठाकारों के प्रोफाईल, ब्लॉगजगत के आँकड़ें, रोचक तथ्य और टैगक्लाउड जैसी सुविधायें थीँ। नेपाली, मराठी व गुजराती जैसी अन्य भारतीय भाषाओं को जोड़ने की योजना भी थी। विगत एक साल से ये जालस्थल बन्द था, किसी नेकदिल ने शायद पुनः पैबन्द लगा कर इसे चालू कर दिया। साइडबार पर लगे चिट्ठों की सूची में पहले सभी चिट्ठों के नाम होते थे, जिसे चिट्ठों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण अब कर पाना असंभव है।
[संपादित करें] सम्बंधित कड़ियाँ
- चिट्ठा विश्व - अब निष्क्रिय
- नुक्ताचीनी : देबाशीष का हिन्दी चिट्ठा
- वेब आर्काईव पर चिट्ठा विश्व के सहेजें पृष्ठ
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ "चिट्ठा विश्व शुरु करने की पहली ज्ञात सार्वजनिक सूचना". http://groups.google.com/group/alt.language.hindi/msg/157e95867809b725. अभिगमन तिथि: 2008-09-09.
- ↑ "Myjavaserver.com: a case of lost interest?". http://nullpointer.debashish.com/myjavaservercom-a-case-of-lost-interest. अभिगमन तिथि: 2008-09-09.
- ↑ "अंकल! अंकल! "चिट्ठा विश्व" कैसा दिखता था?". http://groups.google.com/group/Chithakar/t/568009683ebc410a2. अभिगमन तिथि: 2008-09-09.
|
|||||||||||||||||||||||||||