चमकौर का युद्ध
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
1704 में 6 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह और वजीर खान की अगुआई में मुगलों की सेना के बीच चमकौर (या 'चकमौर साहिब') की लड़ाई हुई थी. इस युद्ध में मुगलों की विशाल सेना के कारण सिखों को काफ़ी नुकसान उठाना पड़ा.
कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इसके बावजूद मुगल सेनापति वजीर खान गोविंद सिंह को पकड़ने में नाकाम रहा. गुरु गोविंद सिंह ने इस युद्ध का वर्णन जफ़रनामा में किया है. उन्होंने बताया है कि जब वे सारसा नदी को पार कर चमौकर पहुंचे तो किस तरह मुगलों ने उन पर हमला किया.