ग्लीज़ ४४५

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ग्लीज़ ४४५
प्रेक्षण तथ्य
युग J2000.0      विषुव J2000.0 (ICRS)
तारामंडल जिराफ़
दायाँ आरोहण 11h 47m 41.3771s[1]
झुकाव +78° 41′ 28.178″[1]
सापेक्ष कांतिमान (V)10.78[1]
विशेषताएँ
तारकीय श्रेणीM3.5[1]
B−V रंग सूचक1.6[1]
V−R रंग सूचक0.8[1]
R−I रंग सूचक0.8[1]
खगोलमिति
रेडियल वेग (Rv)−119[1] किमी/सै
विशेष चाल (μ) दाआ.: 743.58[1] मिआसै/वर्ष
झु.: 480.47[1] मिआसै/वर्ष
लंबन (π)185.52 ± 1.43[1] मिआसै
दूरी17.6 ± 0.1 प्रव
(5.39 ± 0.04 पार)
विवरण
द्रव्यमान0.15[2]–0.30[3] M
त्रिज्या0.320[3] R
डेटाबेस संदर्भ
सिम्बादdata
ऐरिसिनिसdata
अन्य नाम
Gliese 445, Gl 445, G 254-29, AC+79 3888, HIP 57544, LFT 849, LHS 2459, LTT 13235, NLTT 28539[1]

ग्लीज़ ४४५ (Gliese 445 या Gl 445) एक ऍम-श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है जो पृथ्वी के आकाश में जिराफ़ तारामंडल के क्षेत्र में ध्रुव तारे के पास नज़र आता है। वर्तमानकाल में यह हमारे सूरज से १७.६ प्रकाश-वर्ष दूर है और इसका सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १०.८ है। पृथ्वी पर यह कर्क रेखा से उत्तर के सभी क्षेत्रों में रातभर देखा जा सकता है लेकिन इसकी चमक इतनी मंद है कि इसे देखने के लिये दूरबीन आवश्यक है। यह हमारे सूरज का एक-तिहाई द्रव्यमान (मास) रखने वाला एक लाल बौना तारा है और वैज्ञानिक इसके इर्द-गिर्द मौजूद किसी ग्रह पर जीवन होने की सम्भावना कम समझते हैं।[4]

वॉयेजर प्रथम यान[संपादित करें]

१९७७ में अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था नासा द्वारा छोड़ा गया वॉयेजर प्रथम यान वर्तमान से लगभग ४०,००० सालों बाद ग्लीज़ ४४५ तारे से लगभग १.६ प्रकाश वर्ष की दूरी से गुज़रेगा।[5] इस काल में यह तारा स्वयं भी हमारी ओर तेज़ गति से आ रहा है और जब वॉयेजर प्रथम इस के पास से निकलेगा उस समय यह तारा हमारे सूरज से लगभग ३.४५ प्रकाश वर्षों की दूरी पर होगा। इतने पास होने के बावजूद भी इस तारे की चमक पृथ्वी की सतह से बिना दूरबीन के देखे जाने के लिए पार्याप्त नहीं होगी।[4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. LHS 2459 -- High proper-motion Star, database entry, SIMBAD. Accessed on line July 29, 2008.
  2. Bobylev, Vadim V. (March 2010). "Searching for Stars Closely Encountering with the Solar System". Astronomy Letters 36 (3): 220–226. arXiv:1003.2160 Archived 2015-05-25 at the वेबैक मशीन. Bibcode:2010AstL...36..220B Archived 2016-01-10 at the वेबैक मशीन. doi:10.1134/S1063773710030060.
  3. AC+79 3888 Archived 2016-03-03 at the वेबैक मशीन, entry, Catalogue of nearest stars until 10pc, V. A. Zakhozhaj, CDS ID V/101 Archived 2007-05-04 at the वेबैक मशीन.
  4. Page 168, Planets Beyond: Discovering the Outer Solar System, Mark Littmann, Mineola, New York: Courier Dover Publications, 2004, ISBN 0-486-43602-0.
  5. "NASA – Voyager - Mission - Interstellar Mission". मूल से 17 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2013.