ग्रेइप (चंद्रमा)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ग्रेइप (Greip) /ˈɡrp/, या सेटर्न LI (अस्थायी पदनाम S/2006 S 4), शनि का एक प्राकृतिक उपग्रह है। इसकी खोज की घोषणा 5 जनवरी और 1 मई 2006. के मध्य लिए गए प्रेक्षणों के आधार पर, 26 जून 2006 को स्कॉट एस शेपर्ड, डेविड सी. जेविट, जान क्लेयना और ब्रायन जी मार्सडेन द्वारा हुई थी। ग्रेइप का व्यास लगभग 6 किलोमीटर है। यह शनि की परिक्रमा प्रतिगामी दिशा में 906.556 दिवसों में करता है। इसका क्रांतिवृत्त से झुकाव 172.7° (159.2° शनि के विषुव वृत्त से) और 0.3735 की विकेन्द्रता है।