गौतम गुलाटी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गौतम गुलाटी

गौतम गुलाटी
जन्म 27 नवम्बर 1984
दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2006 - वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

गौतम गुलाटी एक भारतीय अभिनेता हैं। दिया और बाती हम आदि धारावाहिक में कार्य किया है। वर्तमान में बिग बॉस में प्रतिभागी है।[1][2] यह स्टार प्लस के तुझ संग प्रीत लगाई सजना धारावाहिक में भी कार्य कर चुके हैं। इन्हे अपनी फिल्म डरपोक के लिए कैन्नेस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव २०१४ के लाल कालीन पर चलते देखा गया था।[3] यह 31 जनवरी 2015 को बिग बॉस के विजेता भी घोषित किए गए।[4]

अभिनय[संपादित करें]

यह वर्ष 2006 में कसम से नामक एक धारावाहिक से अभिनय की शुरूआत की। इसके बाद वह 2007 में तुझ संग प्रीत लगाई सजना में तेजी नामक किरदार निभाया। वर्ष 2010 में प्यार की ये एक कहानी में सौर्य खन्ना की भूमिका निभाई। इसके बाद 2011 में दिया और बाती हम नामक धारावाहिक में विक्रम राठी का किरदार निभाया और उसके बाद 2014 में कलर्स के कार्यक्रम बिग बॉस के 8वें संस्करण में प्रतिभागी बने, साथ ही अंत तक रह कर विजेता भी बन गए। 2015 में फराह खान के कार्यक्रम फराह की दावत में आलिया भट्ट के साथ अतिथि के रूप में आए। इसके बाद 2015 में अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म उड़नछू में कार्य किया। लेकिन उसमें उन्होनें कई बदलाव कराये और उन्हें कई संवाद दोहरे अर्थ वाले लगे जिस कारण वह इस फिल्म से उड़न छू हो गए।[5] इससे पहले भी यह डरपोक जैसी लघु फ़िल्म और श्रीलंका में बनी सिददार्थ - द बुद्ध नामक फिल्में कर चुके हैं।

धारावाहिक[संपादित करें]

वर्ष धारावाहिक पात्र चेनल
2008-2009 कहानियाँ हमारे महाभारत की दुर्योधन ९एक्स
2006-2009 कसम से विक्की वालिया ज़ी टीवी
2008-2010 तुझ संग प्रीत लगाई सजना तेजी स्टार प्लस
2010-2011 प्यार की ये एक कहानी सौर्य खन्ना स्टार वन
2011 दिया और बाती हम[6] विक्रम राठी स्टार प्लस
2014 बिग बॉस[7] प्रतिभागी (विजेता) कलर्स
2014 फराह की दावत[8] अतिथि कलर्स
2015 इंडियास टॉप मोडेल अतिथि
2015 द बिग एफ प्रस्तोता
2015 झलक दिखला जा 8 तीन का तड़का मोहित के साथ

फ़िल्में[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म किरदार टिप्पणी
- सिददार्थ - द बुद्ध राजकुमार गौतम श्रीलंकाई फ़िल्म[9]
2015 एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ज़हीर खान [10]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". Times Of India. मूल से 14 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अक्तूबर 2014.
  2. "Bigg Boss 8: Gautam Gulati becomes the King". Times Of India. १८ नवम्बर २०१४. मूल से 18 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 नवम्बर 2014.
  3. "संग्रहीत प्रति". Zee News. मूल से 25 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2014.
  4. "Bigg Boss Halla Bol: Gautam Gulati declared winner". Times Of India. मूल से 3 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 जनवरी 2015.
  5. "'Bigg Boss' Winner गौतम की पहली फिल्म अनाउंस्ड, नाम होगा 'उड़नछू'". दैनिक भास्कर. १ अप्रैल २०१५. मूल से 25 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अक्तूबर 2019.
  6. "संग्रहीत प्रति". DNA. मूल से 20 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2014.
  7. "संग्रहीत प्रति". Times Of India. मूल से 14 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अक्तूबर 2014.
  8. "Alia Bhatt, Gautam Gulati appears in 'Farah Ki Daawat'". jagran.com. 14 फ़रवरी 2015. मूल से 14 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2015.
  9. "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अक्तूबर 2014.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जून 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]