गोविंद पुरुषोत्तम देशपांडे
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
गोविंद पुरुषोत्तम देशपांडे - जीपी देशपांडे ,गोविंद देशपांडे , GoPu और GPD के नाम से भी जाना जाता है । जन्म -1938 , नासिक, महाराष्ट्र ।
प्रसिद्ध मराठी नाटककार , निबंधकार , समीक्षक और आधुनिक विचारक । चीनी अध्ययन के विशेषज्ञक ,पूर्व एशियाई अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष । वर्तमान में पुणे में अपनी पत्नी सुप्रसिद् महिला आंदोलन कार्यकर्ता कालिंदी देशपांडे के साथ रहते है । जीपी देशपांडे के नाटको में समकालीन जीवन में प्रगतिशील मूल्यों के पतन पर चिंतन प्रमुख रहता है । जीपी देशपांडे अकादमिक लेखों के माध्यम से प्रगतिशील मूल्यों और रचनात्मकता पर प्रभावशाली उतेजक विचार विमर्श करते है ।
प्रकाशित कृतियाँ [संपादित करें]
नाटक
- उध्वथा - धर्मशाला
- चाणक्य विश्नुगुप्त - राजनीतिक आयामों के साथ एक विशुद्ध ऐतिहासिक नाटक।
- रास्ते - सत्यदेव दुबे और अरविन्द गौड़ द्वारा मन्चन ।
- आन्धार - यात्रा , हिन्दी मै प्रथम मन्चन- निदेशक राजिन्द नाथ ने किया , प्रमुख भूमिका उतरा बाबकर ने की थी
- सत्या -शोधक ,19 वीं सदी के समाज सुधारक ज्योति बा फूले के जीवन और समय पर आधारित नाटक । प्रथम मन्चन - सुधन्वा देशपांडे के निदेशन में जनम द्वारा ।
- अन्तिम दिवस ,प्रथम मन्चन -अरविन्द गौड़ के निदेशन में , अस्मिता नाटय सस्था द्वारा । फिल्म- चक दे इंडिया प्रसिद्ध शिल्पा शुक्ला ( बिन्दिया नाइक ) ने इसमै अभिनय किया ,2001
निबंध आलोचना
- संस्कृति और राजनीति पर निबंध
- Dialectics of Defeat: Problems of Culture in Post-Colonial India, Seagull, Kolkata, 2006
कविता संग्रह
- आदि आदि कविताएं
पुरस्कार और सम्मान
- संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार - 1996
- महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार 1977
|
|||||