गोलमुद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गोलमुद रेल स्टेशन
चीन के नक़्शे पर गोलमुद की स्थिति

गोलमुद (मंगोलियाई: Голмуд; तिब्बती: ན་གོར་མོ་; चीनी: 格尔木), जिसे चीनी लोग कभी-कभी 'गीरमू' उच्चारित करते हैं, पश्चिमी चीन के चिंगहई प्रांत में एक शहर और ज़िले का नाम है।[1] यह चिंगहई प्रांत की दूसरा सब से बड़ा नगर और तिब्बत के पठार पर स्थित तीसरा सब से बड़ा नगर है। सन् १९९९ की जनगणना में इसकी आबादी लगभग २ लाख थी और इस ज़िले का क्षेत्रफल लगभग १२४,५०० वर्ग किमी है। इस शहर का नाम मंगोल भाषा से लिया गया है जिसकी पश्चिमी उपभाषा में इसका अर्थ 'नदियाँ' होता है। गोलमुद कुनलुन पर्वतों के काफ़ी पास है और यह पहाड़ शहर के दक्षिण में पड़ते हैं। उत्तर में चाई एर्हान (Cai Erhan) नाम की एक खारी झील स्थित है जो पर्यटकों के लिए दिलचस्प मानी जाती है।

मौसम[संपादित करें]

गोलमुद का मौसम शुष्क और ठंडा है। सर्दियाँ लम्बी होती हैं और जनवरी में औसत तापमान −9.1 °सेंटीग्रेड होता है। इतनी सर्दी के बावजूद सूखा वातावरण होने से बर्फ़ कम ही गिरती है। गर्मियों में जुलाई के महीने में औसत तापमान १७.९ °सेंटीग्रेड होता है। गर्मियों में २८ दिनों के काल में हर वर्ष मिलाकर ४२ मीलीमीटर तक की छुटपुट बारिश होती है। पूरे चीन में यह क्षेत्र सब से ज़्यादा धूप पाने वाला माना जाता है और हर वर्ष यहाँ लगभग ३,१०० घंटों की धूप देखी जाती है।

आबादी[संपादित करें]

सन् १९९९ की जनगणना में इसकी आबादी लगभग २ लाख थी, जिनमें से लगभग ९०% चीनी नसल के लोग थे।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. David Leffman, Martin Zatko. "The Rough Guide to China". Penguin, 2011. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781405386401.