गोरी तेरे प्यार में

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Gori Tere Pyaar Mein

प्रचार पोस्टर
निर्देशक पुनीत मल्होत्रा
पटकथा अरशद सैयद
पुनीत मल्होत्रा
कहानी अरशद सैयद
पुनीत मल्होत्रा
निर्माता करण जौहर
अभिनेता इमरान ख़ान
करीना कपूर खान
श्रद्धा कपूर
छायाकार महेश लिमाये
संपादक अकीव अली[1]
संगीतकार विशाल-शेखर
निर्माण
कंपनी
धर्मा प्रोडक्शन्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 22 नवम्बर 2013 (2013-11-22)
देश भारत
भाषा हिन्दी

गोरी तेरे प्यार में पुनीत मल्होत्रा द्वारा लिखित एवं निर्देशित २०१३ की भारतीय रोमांटिक हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले करण जौहर ने किया है जिसमें इमरान ख़ान, करीना कपूर खान और श्रद्धा कपूर ने मुख्य अभिनेता हैं।

कथानक[संपादित करें]

श्रीराम (इमरान ख़ान) की फैमिली बेंगलुरु में है। श्रीराम के पापा शहर के नामी बिल्डर हैं। पापा चाहते है श्रीराम भी अपने बड़े भाई जयराम की तरह अपने फैमिली बिजनेस को जॉइन करे। दूसरी ओर श्रीराम की अपनी अलग दुनिया है। देर रात पार्टियों की रौनक बनना, गर्लफ्रेंड के साथ मौजमस्ती करना और पापा के पैसों पर ऐश करना उसकी फितरत बन चुका है। दिल्ली के अमीर पंजाबी परिवार की दीया (करीना कपूर) दुनिया बदलना चाहती है। दीया दिल्ली में अपनी फैमिली से अलग बेंगलुरु में एक एनजीओ से जुड़ी है। अचानक एक दिन श्रीराम और दीया एक दूसरे से मिलते हैं। इन दोनों के विचार और रास्ता बेशक अलग-अलग है। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों एक-दूसरे को जब समझने लगते हैं और श्रीराम दिल्ली में दीया की फैमिली से अपनी शादी की बात करने आता है। तभी ऐसा कुछ होता है कि इन दोनों के रास्ते अलग-अलग हो जाते हैं। श्रीराम और दीया की इस प्रेमकहानी के साथ साथ फिल्म में वसुधा (श्रद्धा कपूर) और श्रीराम की शादी के प्लॉट को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। परिवार के फैसले के आगे सर झुकाने वाली वसुधा को एक सिख युवक कमल से प्यार है, लेकिन फैमिली के सामने अपने प्यार का इजहार करने की हिम्मत नहीं है। कमल, वसुधा और श्रीराम फिल्म के तीन अहम किरदार हैं।

कलाकार[संपादित करें]

  • इमरान ख़ान - श्रीराम वेंकट
  • करीना कपूर खान - दीया शर्मा
  • श्रद्धा कपूर - वसुधा
  • ईशा गुप्ता - धत तेरी की में मेहमान भूमिका में निशा
  • निज़लगल रवि - श्रीराम वेंकट के पिता
  • अवंतिका मलिक खान - धत तेरी की में विशिष्ट मेहमान भूमिका में[2]
  • कल्याणी नटराजन -
  • अनुपम खेर- लतिषभाइ

निर्माण[संपादित करें]

पात्र निर्धारण[संपादित करें]

फ़िल्म की घोषणा २०११ में की गई,[3] लेकिन पात्र निर्धारण के कारण इसके निर्माण में देरी हो गई। फ़िल्म में पहले प्रमुख अभिनय भूमिका में सोनम कपूर और इमरान ख़ान को लेना तय हुआ। खान को फ़िल्म की कहानी पसन्द नहीं आयी अतः काम से हाथ पिछे खींच लिए और फ़िल्म में शाहिद कपूर को प्रमुख भूमिका मिली।[4] शाहिद कपूर को भी कहानी के साथ समस्या थी और सोनम कपूर ने निजी कारणों से कार्य छोड़ दिया।सन्दर्भ त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम इमरान ख़ान ने बाद में अभिनय का कार्य स्वीकार कर लियासन्दर्भ त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम और करीना कपूर को मुख्य अभिनय भूमिका मिली।सन्दर्भ त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम कुछ समय बाद श्रद्धा कपूर ने भी सहायक भूमिका में अभिनय करना स्वीकार कर लिया।सन्दर्भ त्रुटि: अमान्य <ref> टैग; (संभवतः कई) अमान्य नाम पूर्व अभिनेत्री नर्गिस फ़ख़री ने फ़िल्म में एक आयटम नम्बर करना स्वीकार किया, यद्यपि बाद में फ़िल्मांकन सम्बंधी समस्या के कारण यह कार्य ईशा गुप्ता को मिल गया।[5] इमरान की पत्नी, अवंतिका को भी फ़िल्म में एक छोटी भूमिका मिली।

फ़िल्मांकन[संपादित करें]

फ़िल्म का फ़िल्मांकन बंगलौर में 27 फ़रवरी 2013 को आरम्भ हुआ।[6]

संगीत[संपादित करें]

गोरी तेरे प्यार में
संगीत विशाल-शेखर द्वारा
जारी 1 नवम्बर 2013[7]
रिकॉर्डिंग 2012-2013
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 36:58
भाषा हिन्दी
लेबल सोनी म्यूज़िक • धर्मा प्रोडक्शन्स
निर्माता विशाल-शेखर, सोनी म्यूज़िक
विशाल-शेखर कालक्रम

चेन्नई एक्सप्रेस
(2013)
गोरी तेरे प्यार में
(2013)
हैप्पी न्यू ईयर
(2014)
गोरी तेरे प्यार में के एकल गाने
  1. "टूं-टूं"
    रिलिज़: 12 अक्टूबर 2013[8]
  2. "च्विंगम चबाके"
    रिलिज़: 19 अक्टूबर 2013[9]
  3. "धत तेरी की"
    रिलिज़: 26 अक्टूबर 2013[10]

फ़िल्म का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है जिन्होंने मल्होत्रा की पिछली फ़िल्म आई हेट लव स्टोरी में भी अभिनय किया था। इस एलबम में नौ गाने हैं। इनमें से एक विवाह संगीत जिसका शीर्षक "टूं-टूं" है को मिका सिंह, ममता शर्मा और श्रुति पाठक ने गाया है और यह १० अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया। एक ग्रामीण गीत "च्विंगम चबाके" शंकर महादेवन और शाल्मली खोलगडे पर फ़िल्माया गया है और यह १७ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया। २४ अक्टूबर २०१३ को एक अन्य गीत "धत तेरी की" जारी किया गया जो अदिति सिंह शर्मा और सनम पुरी पर फ़िल्माया गया है। एक रोमांटिक लोकगीत जिसे नीति मोहन और कमल खान ने गाया है का शीर्षक "नैना" है और ३१ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया। १ नवम्बर २०१३ को पुरा एलबम डिजिटल रूप में जारी किया गया।[7]

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारअवधि
1."धत तेरी की"सनम पुरी, अदिति सिंह शर्मा4:06
2."चिंगम चबाके"शंकर महादेवन, शाल्मली खोलगडे4:01
3."टूं-टूं"मिका सिंह, ममता शर्मा, विशाल डडलानी, श्रुति पाठक4:20
4."नैना"नीति मोहन, कमल खान5:18
5."दिल डफ्फर"श्रुति पाठक, नितेश कदम4:09
6."मोटो घोटालो"सुखविंदर सिंह, सनाह मोइदुत्ती4:23
7."धत तेरी की (डीजे ऋशभ ने रिमिक्स किया)"सनम पुरी, अदिति सिंह शर्मा3:54
8."चिंगम चबाके (डीजे किरण कामठ ने रिमिक्स किया)"शंकर महादेवन, शालमाली खोलगाड़े3:40
9."गोती तेरे प्यार में (डीजे किरण कामठ ने मैशप किया)"शंकर महादेवन, शाल्मली खोलगडे, नितेश कदम, श्रुति पाठक, सुखविंदर सिंह, सनाह मोइदुत्ती, मिका सिंह, ममता शर्मा, कमाल खान, नीति मोहन (डीजे किरण कामठ ने रिमिक्स किया)3:07
कुल अवधि:36:58

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Gori Tere Pyaar Mein, Only Love can bridge the Gap". soulsteer.com. 2013-11-17. मूल से 20 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-11-23.
  2. "Imran Khan's wife, Avantika, to feature in Gori Tere Pyaar Mein | NDTV Movies.com" [गोरी तेरे प्यार में इमरान खान की पत्नी, अवंतिका का अभिनय] (अंग्रेज़ी में). एनडीटीवी. 2013-10-24. मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-11-23.
  3. Last Updated: 12.39 PM IST 09.30.2011 (2011-09-30). "Imran Khan and Sonam Kapoor in Punit Malhotra's next - Bollywood News & Gossip, Movie Reviews, Trailers & Videos at". Bollywoodlife.com. मूल से 4 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-11-23.
  4. "Sonam Kapoor and Shahid Kapoor tiff touches a new high | Mail Online". Dailymail.co.uk. 2012-01-21. मूल से 11 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-11-23.
  5. Posted Wed, Mar 6, 2013 Rate Story (2013-03-06). "Esha Gupta replaces Nargis in Dharma film". Filmfare.com. मूल से 19 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-11-23.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 8 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2013.
  7. "iTunes - Music - Gori Tere Pyaar Mein (Original Motion Picture Soundtrack) by Vishal-Shekhar". आय ट्यून्स डॉट एप्पल डॉट कॉम. 2013-11-01. मूल से 12 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-11-23.
  8. "Tooh (From "Gori Tere Pyaar Mein") - Single". विशाल-शेखर. आयट्यून्स. 12 अक्टूबर 2013. मूल से 2 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2013. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  9. "Chingam Chabake (From "Gori Tere Pyaar Mein") - Single". विशाल-शेखर. आयट्यून्स. 19 अक्टूबर 2013. मूल से 2 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2013. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  10. "Dhat Teri Ki (From "Gori Tere Pyaar Mein") - Single". विशाल-शेखर. आयट्यून्स. 26 अक्टूबर 2013. मूल से 2 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2013. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]