गुलमर्ग

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

== गुलमर्ग और वहां की गंडोला केबल कार ' के बारे में सु.अल्पना वर्मा जी से जानने के लिए यहाँ भी देखें :http://bharatparytan.blogspot.com/2009/07/blog-post_15.html ==


गुलमर्ग
—  city  —
View of गुलमर्ग, India
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश Flag of India.svg भारत
राज्य जम्मू एवं कश्मीर
जिला बारामुला
जनसंख्या 664 (2001 के अनुसार )
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)

• 2,690 मीटर (8,825 फी॰)

Erioll world.svgनिर्देशांक: 34°03′N 74°23′E / 34.05, 74.38 गुलमर्ग जम्‍मू और कश्‍मीर का एक खूबसूरत हिल स्‍टेशन है। इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्‍वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटक स्‍थलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्‍थान बारामूला जिले में स्थित है। यहां के हरे भरे ढलान सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं। समुद्र तल से 2730 मी. की ऊंचाई पर बसे गुलमर्ग में सर्दी के मौसम के दौरान यहां बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते हैं।

अनुक्रम

[संपादित करें] इतिहास

गुलमर्ग की स्‍थापना अंग्रेजों ने 1927 में अपने शासनकाल के दौरान की थी। गुलमर्ग का असली नाम गौरीमर्ग था जो यहां के चरवाहों ने इसे दिया था। 16वीं शताब्‍दी में सुल्‍तान युसुफ शाह ने इसका नाम गुलमर्ग रखा। आज यह सिर्फ पहाड़ों का शहर नहीं है, बल्कि यहां विश्‍व का सबसे बड़ा गोल्‍फ कोर्स और देश का प्रमुख स्‍की रिजॉर्ट है।

[संपादित करें] पर्यटन

[संपादित करें] गोल्‍फ कोर्स

गुलमर्ग की गोल्फ कोर्स

गुलमर्ग के गोल्‍फ कोर्स विश्‍व के सबसे बड़े और हरे भरे गोल्‍फ कोर्स में से एक हैं। अंग्रेज यहां अपनी छुट्टियां बिताने आते थे। उन्‍होंने ही गोल्‍फ के शौकीनों के लिए 1904 में इन गोल्‍फ कोर्स की स्‍थापना की थी। वर्तमान में इसकी देख रेख जम्‍मू और कश्‍मीर पर्यटन विकास प्राधिकरण करता है।

[संपादित करें] स्‍कींग

गुलमर्ग का हिमाच्छादित नज़ारा

स्‍कींग में रुचि रखने वालों के लिए गुलमर्ग देश का नहीं बल्कि इसकी गिनती विश्‍व के सर्वोत्तम स्‍कींग रिजॉर्ट में की जाती है। दिसंबर में बर्फ गिरने के बाद यहां बड़ी संख्‍या में पर्यटक स्‍कींग करने आते हैं। यहां स्‍कींग करने के लिए ढ़लानों पर स्‍कींग करने का अनुभव होना चाहिए। जो लोग स्‍कींग सीखना शुरु कर रहे हैं, उनके लिए भी यह सही जगह है। यहां स्‍कींग की सभी सुविधाएं और अच्‍छे प्रशिक्षक भी मौजूद हैं।

[संपादित करें] खिलनमर्ग

ऊंचे हिमाच्छादित शिखर

खिलनमर्ग गुलमर्ग के आंचल में बसी एक खूबसूरत घाटी है। यहां के हरे मैदानों में जंगली फूलों का सौंदर्य देखते ही बनता है। खिलनमर्ग से बर्फ से ढ़के हिमालय और कश्‍मीर घाटी का अदभूत नजारा देखा जा सकता है।

[संपादित करें] अलपाथर झील

चीड़ और देवदार के पेड़ों से घिरी यह झील अफरवात चोटी के नीचे स्थित है। इस खूबसूरत झील का पानी मध्‍य जून तक बर्फ की बना रहता है।

[संपादित करें] निंगली नल्‍लाह

गुलमर्ग से आठ किमी दूर स्थित निंगली नल्‍लाह एक धारा है जो अफरात चोटी से पिघली बर्फ और अलपाथर झील के पानी से बनी है। यह सफेद धारा घाटी में गिरती है और अंतत: झेलम नदी में मिलती है। घाटी के साथ बहती यह धारा गुलमर्ग का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्‍पॉट है।

[संपादित करें] आसपास दर्शनीय स्‍‍थल

[संपादित करें] श्रीनगर

श्रीनगर के डल झील में एक शिकारा

यह जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी है और यहां का सबसे बड़ा शहर है। समुद्र तल से 1730 मी. की ऊंचाई पर स्थित श्रीनगर नहर, हाउस बोट और मुगल गार्डन के लिए मशहुर है।

[संपादित करें] बाबा रेशी की दरगाह

यह मुसलमानों का एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है। यह जियारत एक प्रसिद्ध मुस्लिम संत की याद में बनाई गई है जिनका इंतकाल 1480 में हुआ था। सन्‍यास लेने से पहले वे कश्‍मीर के राजा जिया-उल-अबिदीन के दरबारी थे। प्रतिवर्ष हजारों की संख्‍या में श्रद्धालु यहां आते हैं।

[संपादित करें] कैसे पहुंचें

वायु मार्ग

नजदीकी हवाई अड्डा श्रीनगर (56 किमी.) देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्‍ली से यहां के लिए नियमित उड़ानें हैं।

रेल मार्ग

गुलमर्ग से निकटतम रेलवे स्‍टेशन जम्‍मू है जहां देश के विभिन्‍न भागों से ट्रेनें चलती हैं।

सड़क मार्ग

गुलमर्ग श्रीनगर से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। देश के अन्‍य भागों से श्रीनगर के लिए नियमित रूप से बसें चलती हैं।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ