गुड़मार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुड़मार
गुड़मार

गुड़मार (वानस्पतिक नाम : Gymnema sylvestre ) एक औषधीय पौधा है जो मध्य भारत (मध्य प्रदेश), दक्षिण भारत और श्रीलंका का देशज है॥ यह बेल (लता) के रूप में होता है। इसकी पत्ती को खा लेने पर किसी भी मीठी चीज का स्वाद लगभग एक घंटे तक के लिए समाप्त हो जाता है। इसे खाने के बाद गुड़ या चीनी की मिठास खत्म हो जाती है और वह खाने पर रेत के समान लगती है। इस विशेषता के कारण स्थानीय लोग इसे गुड़मार के नाम से पुकारते हैं। मधुमेह में इसका उपयोग प्रायः किया जाता है।[1]

अन्य भाषाओं में नाम[संपादित करें]

Gymnema sylvestre(गुड़मार)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मई 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • गुड़मार (जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर)