गुठलीदार फल

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
आड़ू एक गुठलीदार फल है

गुठलीदार फल ऐसे फल को कहते हैं जिसमें बाहरी छिलके और गूदे के अन्दर एक सख़्त गुठली हो जिसके अन्दर फल का बीज हो। कॉफ़ी, आम, बादाम, आड़ू, आलूबालू (चेरी), पिस्ता, ख़ुबानी और आलू-बुख़ारा कुछ गुठली वाले फल हैं।

[संपादित करें] अन्य भाषाओँ में

"गुठलीदार फलों" को अंग्रेज़ी में "ड्रूप" (drupe) कहते हैं।

[संपादित करें] गुठली की भूमिका

गुठलियाँ अक्सर ऐसे फलों में होती हैं जो बहुत मीठे हों और जिनके रंग बहुत रौनकी और आकर्षक हों। जानवर इन्हें अक्सर खाते हैं और या तो गुठली फ़ेंक देते हैं या निग़ल जाते हैं। निग़ली हुई गुठलियाँ जानवर के फल हज़म कर लेने के बाद उनकी बीट में कहीं दूर गिर जाती हैं। इस से पेड़ अपनी संतानों को दूर-दूर तक फैला सकता है।

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ