गीता बाली

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
गीता बाली

गीता बाली हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं । गीता बाली का जन्म विभाजन के पूर्व के पंजाब में हरकिर्तन कौर के रूप में हुआ था । वह सिख थीं और उनके फ़िल्मों में आने से पहले उनका परिवार काफी गरीबी में रहता था। १९५० के दशक में वह काफी विख्यात अदाकारा थीं।

अनुक्रम

[संपादित करें] व्यक्तिगत जीवन

1955 में उन्होंने अपने से २ वर्ष छोटे शम्मी कपूर से विवाह कर लिया। शम्मी कपूर उस समय बड़े सितारे नहीं थे। विवाह के पहले उन्होंने अपने होने वाले देवर राज कपूर के साथ भँवरे नैन में एवं होने वाले ससुर पृथ्वीराज कपूर के साथ आनन्द मठ फ़िल्म में काम किया। उनके सेक्रेटरी सुरिन्दर कपूर थे जिनको निर्माता निर्देशक बोनी कपूर एवं अभिनेता अनिल कपूर के नाम से ज्यादा जाना जाता है। 21 जनवरी 1965 को उनकी चेचक की बीमारी से मौत हो गई। वह अपने पीछे ८ वर्ष का पुत्र आदित्य एवं ३ वर्ष की पुत्री कंचन को छोड़ गईं।

[संपादित करें] फिल्मी सफर

[संपादित करें] प्रमुख फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
1959 नई राहें
1956 पॉकेटमार
1956 इंस्पेक्टर
1955 फ़रार
1955 मिलाप
1954 कश्ती जूही
1952 बेताब
1952 जाल
1952 ज़लज़ला
1952 राग रंग
1951 बाज़ी
1950 निशाना
1949 नेकी और बदी
1949 दुलारी कस्तूरी

[संपादित करें] पुरस्कार