गायत्री देवी
| गायत्री देवी | |
|---|---|
| जयपुर की राजमाता | |
| शासन | १९३९ - १९७० |
| जन्म | 27 मई 1919 |
| जन्म स्थान | लंदन |
| मृत्यु | जुलाई 29, 2009 (उम्र 90) |
| मृत्यु स्थान | जयपुर |
| जीवन संगी | सवाई मान सिंह II |
| संतान | राजकुमार जगत सिंह |
| राज घराना | कछवाहा |
| पिता | राजकुमार जितेंद्र नारायण |
| माता | राजकुमारी इंदिरा राजे |
जयपुर राजघराने की राजमाता गायत्री देवी का जन्म २३ मई १९१९ को लंदन में हुआ था। राजकुमारी गायत्री देवी के पिता राजकुमार जितेन्द्र नारायण कूचबिहार (बंगाल) के युवराज के छोटे भाई थे, वहीं माता बड़ौदा की राजकुमारी इंदिरा राजे थीं। पहले शांतिनिकेतन, फिर लंदन और स्विट्ज़रलैंड में शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात इनका विवाह जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय से हुआ। वॉग पत्रिका द्वारा कभी दुनिया की दस सुंदर महिलाओं में गिनी गईं राजमाता गायत्री देवी राजनीति में भी सक्रिय थीं। सन् १९६२ में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी द्वारा स्थापित स्वतंत्र पार्टी की उम्मीदवार के रूप में जयपुर संसदीय क्षेत्र से समूचे देश में सर्वोच्च बहुमत से चुनाव में विजयी होने का गौरव प्राप्त किया। इसके बाद १९६७ और १९७१ के चुनावों में विजयी होकर लोकसभा सदस्य चुनी गईं। लेकिन राजनीतिक सफर में कष्ट भी सहने पड़े, जब आपातकाल के दौरान वे दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद रही। गायत्री देवी पर (ए प्रिंसेस रिमेम्बर्स) तथा (ए गवर्नमेंट्स गेट वे) नामक पुस्तकें अंग्रेजी में प्रकाशित हो चुकी हैं। 90 वर्ष की आयु में २९ जुलाई २००९ को इनका जयपुर में निधन हो गया।
==बाहरी कड़ियां== महारानी से राजमाता का सफर (बिजनेस स्टैंडर्ड)