गाज़ियाबाद
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| ग़ाज़ियाबाद | |
| — शहर — | |
|
|
|
| निर्देशांक | |
| देश | |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| जिले | गाजियाबाद जिला |
| महापौर | दमयंती गोयल |
| जनसंख्या | 33,14,070[1] (2006 के अनुसार [update]) |
| समय मण्डल | भामास (UTC+5:30) |
| क्षेत्रफल • ऊँचाई |
• 250 मीटर (820 फी॰) |
ग़ाज़ियाबाद, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित एक नगर है। यह उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत का एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है और दिल्ली के पूर्व और मेरठ के दक्षिणपश्चिम में स्थित है। ग़ाज़ियाबाद में ग़ाज़ियाबाद जिले का मुख्यालय स्थित है। स्वतंत्रता से पहले ग़ाज़ियाबाद जिला, मेरठ जिले का भाग था पर स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात राजनैतिक कारणों से इसे एक पृथक जिला बनाया गया। ग़ाज़ियाबाद का नाम इसके संस्थापक ग़ाज़ीउद्दीन के नाम पर पड़ा है, जिसने इसका नाम अपने नाम पर ग़ाज़ीउद्दीननगर रखा था, लेकिन बाद में, इसका नाम छोटा करके ग़ाज़ियाबाद कर दिया गया।