गरुड़ तारामंडल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
गरुड़ या अक्विला (अंग्रेज़ी: Aquila) एक तारामंडल है। पुरानी यूनानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक चील के रूप में दर्शाया जाता था। इसका सब से रोशन तारा श्रवण है, जिसे अंग्रेजी में "ऐल्टेयर" (Altair) कहते हैं।
[संपादित करें] तारे
गरुड़ तारामंडल में आठ मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें 65 तारों को बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से 7 के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। इस तारामंडल के मुख्य तारे इस प्रकार हैं -
| बायर नाम | नाम | अन्य नाम और नाम की मूल भाषा | नाम का अर्थ |
|---|---|---|---|
| α Aql | श्रवण | ऐल्टेयर (Altair, अरबी) | उड़ती चील |
| β Aql | बेटा अक्विला | अलशाइन (الشاهين, अल-शाहीन, अरबी) | बाज़ |
| γ Aql | गामा अक्विला | ताराज़ेद (شاهين ترازو, शाहीन तराज़ू, फ़ारसी) | तराज़ू की डंडी |
| ε Aql | ऍप्सिलॉन अक्विला | दॅनॅब अल-औक़ाब (الشاهين, अरबी) | चील की दुम |
| ζ Aql | ज़ेटा अक्विला | दॅनॅब अल-औक़ाब (الشاهين, अरबी) | चील की दुम |
| η Aql | ऐटा अक्विला | बॅज़ॅक (בֶזֶק, इब्रानी) | आसमान में चमकती बिजली |
| θ Aql | थेटा अक्विला | चीन फ़ू (天桴, मैन्डरिन चीनी) | आकाश का शहतीर |
| ι Aql | आयोटा अक्विला | अल-थालिमेन (الثالمين, अरबी) | दो शुतुरमुर्ग़ |
| λ Aql | लाम्डा अक्विला | अल-थालिमेन (الثالمين, अरबी) | दो शुतुरमुर्ग़ |