ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
अजमेर शरीफ़ की दरगाह

हजरत ख्वाजा मोईनुद्‍दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह (फ़ारसी: خواجہ معین الدین چشتی ) (११४१-१२३०) सूफ़ी संत थे। उन्होंने १२वीं शताब्दी में अजमेर में चिश्ती परंपरा की स्थापना की। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का जन्म ईरान में हुआ था। बचपन से ही उनका मन सांसारिक चीजों से विरक्त था। वे मानव-प्रेम व मानव सेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य मानते थे। ५० वर्ष की आयु में ख्वाजा जी ने भारत का रुख किया और बाकी उम्र अजमेर में गुजारी। वे हमेशा से ईश्वर से दुआ करते कि वह उनके सभी भक्तों का दुख-दर्द उन्हें दे दे तथा उनके जीवन को खुशियों से भर दे। एक बार बादशाह अकबर ने दरगाह शरीफ में दुआ मांगी कि उन्हें पुत्र-रत्न प्राप्त होगा तो वे पैदल चलकर जियारत पेश करने आएंगे। सलीम को पुत्र के रूप में प्राप्त करने के बाद अकबर ने आमेर से अजमेर शरीफ तक की यात्रा नंगे पैर चलकर की।[1]


तारागढ़ पहाड़ी की तलहटी में स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ वास्तुकला की दृष्टि से भी अभूतपूर्व है। यहाँ ईरानी और हिन्दुस्तानी वास्तुकला का सुंदर संगम दिखता है। दरगाह का निर्माण हुमायूँ के शासनकाल में हुआ था। दरगाह का प्रवेश द्वार और गुंबद बेहद खूबसूरत है। प्रवेशद्वार के निकट मस्जिद का निर्माण अकबर के शासनकाल में हुआ था तथा मजार के ऊपर की आकर्षक गुंबद शाहजहां के शासनकाल में निर्मित की गई। माना जाता है कि दरगाह को पक्का करवाने का काम मांडू के सुल्तान गयासुद्दीन खिलजी ने करवाया था। दरगाह के अंदर बेहतरीन नक्काशी किया हुआ एक चाँदी का कटघरा है। इस कटघरे के अंदर ख्वाजा साहब की मज़ार है। यह कटघरा जयपुर के महाराजा राजा जयसिंह ने बनवाया था। दरगाह में एक सुंदर महफिलखाना तथा कई दरवाजे हैं, जहाँ कव्वाल ख्वाजा की शान में कव्वाली गाते हैं। दरगाह के आस-पास कई अन्य ऐतिहासिक इमारतें भी स्थित हैं। दरगाह के आंगन में दो विशालकाय देग रखी हैं, जो अकबर और जहांगीर द्वारा भेंट की गई थीं। इनमें एक साथ कई मन चावल पकाया जाता है, जो गरीबों में बांटा जाता है।


प्रतिदिन हर धर्म-संप्रदाय के सैकड़ों लोग दरगाह में मन्नत मांगने आते हैं और मुराद पूरी होने पर अपनी हैसियत के अनुसार चादर चढ़ाते हैं। यहां मन्नत मांगने के साथ पवित्र धागा बांधने का तो रिवाज है, परंतु मुराद पूरी होने पर खोलने का नहीं। यहां प्रतिवर्ष उर्स का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से हजारों जायरीन जियारत पेश करने आते हैं। यह उर्स इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रजब माह में पहली से छठी तारीख तक मनाया जाता है। छठी तारीख को ख्वाजा साहब की पुण्यतिथि मनाई जाती है। उर्स के दिनों में महफिलखाने में देश भर से आए कव्वाल अपनी कव्वालियों द्वारा ख्वाजा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा पेश करते हैं। मान्यता है कि यदि जायरीन यहां आने से पहले हजरत निज़ामुद्दीन औलिया, दिल्ली के दरबार में हाजरी लगाता है तो उसकी मुराद यहां सौ फीसदी पूरी होती है। उर्स के मौके पर लाखों की संख्या में लोग चादर चढ़ाने अजमेर आते हैं, जिनके लिए सरकार विशेष प्रबंध करती है। जायरीनों के ठहरने, नहाने, शौच, चिकित्सा आदि के लिए युद्धस्तर पर कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। बाजारों की सजावट इस दिन देखते ही बनती है। दरगाह और उसके आसपास फूल, इत्र और अगरबत्ती आदि की सुगंध महक उठती है। वास्तव में दरगाह शरीफ एक ऐसी पाक जगह है, जहां मनुष्य को खुद को जानने और समझने की शक्ति मिलती है तथा कुछ समय के लिए वह अपने सारे दुखों को भूल जाता है। लेकिन कुछ लोग यहा आकर अपने इस्लाम के खिलाफ् काम करते है। वो यहा आकर अपने आप को झुकाते है जो कि इस्लाम मै सख्त मनाहि है। इस्लाम मे अल्लाह के सिवाय किसी के सामने सज्दा करना पूरी तरह से मना है।

मोईनुद्दीन चिश्ती ने कभी भी अपने उपदेश किसी किताब में नहीं लिखे न ही उनके किसी शिष्य ने उन शिक्षाओं को संकलित किया | चिश्ती ने हमेशा राजशाही, लोभ, मोह का विरोध किया | उन्होंने सभी को मानव सेवा का पाठ पढाया | उन्होंने कहा के अपने आचरण को नदी की तरह पावन व पवित्र बनाओ तथा किसी भी तरह से इसे मलिन न होने देना चाहिए | सभी धर्मो को एक दुसरे का आदर करना चाहिए और धार्मिक सहिष्णुता रखनी चाहिए | गरीब पर हमेशा अपनी करुना दिखानी चाहिए तथा यथासंभव उसकी मदद करनी चाहिए | संसार में ऐसे लोग हमेशा पूजे जाते हैं और मानवता की मिसाल कायम करते हैं | अकबर महान के शासन के समय अजमेर में चिश्ती की स्थापना हुई व ख्याति फैली | अकबर को चिश्ती के अदभुत महत्व का पता तब चला जब उसने 'वली' ( इश्वर का मित्र ) का एक गाना सुना | चिश्ती ने पूरी ज़िन्दगी सभी मुस्लिम धार्मिक स्थलों का दौरा किया और अंत में वे इसी निष्कर्ष पर पहुंचे के मानव धर्मं ही इस्लाम का वास्तविक धर्म है तथा हमे अपने जीवन को अल्लाह के एक फरमान की तरह जीना चाहिए जिसमे मानवता ही सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए |

[2]

[संपादित करें] संदर्भ

  1. "अजमेर शरीफ़" (एएसपी). अमर उजाला. http://www.amarujala.com/Dharam/default1.asp?foldername=20050731&sid=1. अभिगमन तिथि: 2008. 
  2. "अजमेर की दरगाह शरीफ" (एचटीएम). वेब दुनिया. http://hindi.webdunia.com/religion/religiousjourney/articles/0710/06/1071006038_1.htm. अभिगमन तिथि: 2008. 
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात