ख़ुजन्द
ख़ुजन्द (ताजिकी: Хуҷанд, خجند, ख़ुजन्द; रूसी: Худжанд, ख़ुदझ़न्द), जो १९३६ तक ख़ोदजेंद के नाम से और १९९१ तक लेनिनाबाद (Ленинобод, لنینآباد) के नाम से भी जाना जाता था, मध्य एशिया के ताजिकिस्तान देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर और उस राष्ट्र के सुग़्द प्रान्त की राजधानी है। यह नगर सिर दरिया के किनारे फ़रग़ना वादी के मुख पर स्थित है। ख़ुजन्द की आबादी १९८९ की जनगणना में १.६ लाख थी लेकिन २०१० में घटकर १.४९ लाख हो गई। यहाँ के अधितर लोग ताजिक समुदाय से हैं और ताजिकी फ़ारसी बोलते हैं।
अनुक्रम |
[संपादित करें] नाम का उच्चारण
'ख़ुजन्द' शब्द में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।
[संपादित करें] इतिहास
प्राचीनकाल में ख़ुजन्द का ईरान के साथ सम्बन्ध रहा है और बहुत से मशहूर प्राचीन फ़ारसी कवि और वैज्ञानिक इस शहर से आए हैं। इस्लाम के आगमन के बाद ८वीं सदी ईसवी में अरबों ने इस शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया और बाद में उभरने वाले मंगोल साम्राज्य का देर तक डटकर मुक़ाबला किया। तुर्की-मंगोल मूल के तैमूरी साम्राज्य की स्थापना के बाद ख़ुजन्द उसका भाग बना। १८६६ में रूसी साम्राज्य मध्य एशिया में फैल रहा था और उसने ख़ुजन्द ख़ानत की सीमाओं को पीछे खदेड़ दिया। आगे चलकर बाक़ी ताजिकिस्तान के साथ यह नगर भी सोवियत संघ का भाग रहा, जिसने २७ अक्टूबर १९३९ को अपने राष्ट्रपिता लेनिन के सम्मान में ख़ुजन्द शहर का नाम बदलकर लेनिनाबाद कर दिया। जब १९९२ में सोवियत संघ टूट गया तो लेनिनाबाद का नाम वापस ख़ुजन्द रख दिया गया।
[संपादित करें] मौसम
ख़ुजन्द का मौसम रेगिस्तानी है - गर्मियाँ लम्बी होती हैं और सर्दियाँ छोटी, हालांकि सर्दियों में यहाँ कभी-कभी बर्फ़ पड़ती है। महीने के हिसाब से औसत मौसम इस प्रकार है:
| Climate data for Khujand | |||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Month | Jan | Feb | Mar | Apr | May | Jun | Jul | Aug | Sep | Oct | Nov | Dec | Year |
| Average high °C (°F) | 3.5 (38.3) |
6.2 (43.2) |
13.8 (56.8) |
21.9 (71.4) |
28.6 (83.5) |
34.2 (93.6) |
35.5 (95.9) |
32.4 (90.3) |
28.8 (83.8) |
20.6 (69.1) |
12.3 (54.1) |
5.6 (42.1) |
20.28 (68.51) |
| Average low °C (°F) | -3.2 (26.2) |
-1.8 (28.8) |
4.2 (39.6) |
10.7 (51.3) |
15.5 (59.9) |
19.6 (67.3) |
21.2 (70.2) |
18.8 (65.8) |
13.6 (56.5) |
8.1 (46.6) |
3.4 (38.1) |
-0.5 (31.1) |
9.13 (48.44) |
| Source: विश्व मौसम संगठन (संयुक्त राष्ट्र) [1] | |||||||||||||
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ World Weather Information Service – Khujand, United Nations, January 2011