खरगोश

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
खरगोश
Blue-Eyed White Netherland Dwarf.jpg
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: स्तनपायी
गण: लॅगोमॉर्फ़ा
कुल: लॅपोरिडी

खरगोश लेपोरिडी परिवार का एक छोटा स्तनपायी है, जो विश्व के अनेक स्थानों में पाया जाता है। विश्व में खरगोश की आठ प्रजातियाँ पायी जाती हैं। हालांकि हिन्दी में हम इस कुल के प्राणी को केवल खरगोश के नाम से ही जानते हैं, लेकिन अंग्रेज़ी में इस कुल के अंतर्गत रॅबिट तथा हॅअर आते हैं। खरगोश जंगलों, घास के मैदानों, मरुस्थलों तथा पानी वाले इलाकों में समूह में रहते हैं।

[संपादित करें] रॅबिट तथा हॅअर में अन्तर

रॅबिट ज़मीन के नीचे बिलों में रहते हैं जबकि हॅअर ज़मीन पर घास का घोंसला बनाते हैं। रॅबिट के बच्चों की जन्म के समय आँखें नहीं खुली होती हैं तथा शरीर पर बाल नहीं होते हैं, जबकि हॅअर के बच्चे जन्म से ही देख सकते हैं और उनके शरीर में प्रायः बाल भी होते हैं। हॅअर प्राय़ः रॅबिट से आकार में बड़े होते हैं, उनके कान भी बड़े होते हैं तथा उनके खाल में काले निशान होते हैं। हॅअर अमूमन झुण्ड में रहना पसन्द नहीं करते हैं। हॅअर को पालतू नहीं बनाया जा सका है जबकि रॅबिट लोगों के घरों में पालतू जानवर के रूप में पाये जा सकते हैं।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ