खंडाला
| खंडाला | |
| — नगर — | |
|
|
|
| निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
| देश | |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| ज़िला | पुणे |
खंडाला (मराठी: खंडाळा), भारत के राज्य महाराष्ट्र में, पश्चिमी घाट में स्थित एक पर्वतीय स्थल है। यह लोनावला से तीन किलोमीटर और कर्जत से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
खंडाला, भोर घाट के एक छोर (ऊपर) पर स्थित है, जो कि दक्कन के पठार और कोंकण के मैदान के बीच के सड़क संपर्क पर स्थित एक प्रमुख घाट है। इस घाट से भारी सड़क और रेल यातायात गुजरता है। मुंबई और पुणे के बीच की मुख्य कड़ी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, खंडाला से ही होकर गुजरता है।
पास के शहरों से आसान पहुंच के कारण, खंडाला हाइकिंग (पैदल यात्रा) करने वाले पर्यटकों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है। ड्यूक की नाक (ड्यूक्स नोज़) नामक पहाड़ी चोटी से खंडाला और भोर घाट के सुन्दर नज़ारों का आनन्द लिया जा सकता है।
अनुक्रम |
लोकप्रिय संस्कृति में [संपादित करें]
खंडाला का जिक्र फिल्म ग़ुलाम के प्रसिद्ध गाने " आती क्या खंडाला" में किया गया है। 1975 की कालजयी फिल्म छोटी सी बात में अशोक कुमार द्वारा अभिनीत चरित्र जो कि सेना से सेवानिवृत एक कर्नल है, खंडाला में रहता है।
चित्र दीर्घा [संपादित करें]
संदर्भ [संपादित करें]
बाहरी कड़ियां [संपादित करें]
| विकिमीडिया कॉमन्स पर खंडाला से सम्बन्धित मीडिया है। |