क्षारातु प्रांगारीय
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
क्षारातु प्रांगारीय (सोडियम कार्बोनेट) एक अकार्बनिक यौगिक है। यह एक सामान्य लवण है जिसका जलीय घोल क्षारीय होता है। इसलिए इसका उपयोग कपड़े धोने के लिये किया जाता है। इसलिये इसे धावन सोडा (वाशिंग सोडा) भी कहते हैं। जल की कठोरता दूर करने में भी इसका उपयोग होता है। यह जल में अति विलेय है। इसका रासायनिक सूत्र क्षा२प्रा.जा३ (Na2CO3) है।
| विकिमीडिया कॉमन्स पर क्षारातु प्रांगारीय से सम्बन्धित मीडिया है। |