क्वाण्टम कम्प्यूटर
क्वांटम कम्प्यूटर (quantum computer) ऐसा कम्प्यूटर है जो अपने कार्य के लिये अध्यारोपण एवं इंटैंगिलमेण्ट (entanglement) जैसी क्वांटम यांत्रिक परिघटनाओं (quantum mechanical phenomena) का सीधे उपयोग करता है। क्वान्टम अभिकलन (quantum computation) का मूल आधार यह है कि क्वाण्टम् गुणों का उपयोग आंकड़ों के निरूपण एवं उन पर संक्रियाएँ (operations) करने के लिये किया जा सकता है।
क्वांटम कंप्यूटर ट्रांसिस्टर पर आधारित परंपरागत कंप्यूटरों से भिन्न होते हैं। इसका सैद्धान्तिक प्रादर्श (मॉडल) है- क्वांटम टूरिंग मशीन, जिसे सार्वत्रिक क्वांटम कंप्यूटर भी कहा जाता है। क्वांटम कंप्यूटरों की सैद्धान्तिक समानता, नॉन-डिटर्मिनिस्टिक तथा प्रायिकता आधारित ऑटोमैटन के साथ है। ऐसी समानता का उदाहरण है- एक से ज्यादा अवस्थाओं में एक साथ रह पाने की क्षमता।
यद्यपि क्वांटम कंप्यूटिंग अभी अपनी शैशवावस्था में ही है, परन्तु ऐसे प्रयोग किये जा चुके हैं, जिनमें बहुत मामूली संख्या में क्युबिटों (क्वांटम बिटों) पर क्वांटम अभिकलन की संक्रियाएँ संपन्न की गयी हैं। प्रायोगिक तथा सैद्धान्तिक दोनों प्रकार के अनुसंधान जारी हैं। बहुत सी राष्ट्रीय सरकारें तथा सैन्य वित्तपोषक एजेन्सियाँ भी क्वांटम कंप्यूटिंग पर अनुसंधान को संबल देती हैं, ताकि नागरिक तथा राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों से (जैसे- कूटविश्लेषण (क्रिप्टैनालिसिस्)) क्वांटम कंप्यूटर का विकास किया जा सके।[1]
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ Quantum Information Science and Technology Roadmap for a sense of where the research is heading.
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- Stanford Encyclopedia of Philosophy: "Quantum Computing" by Amit Hagar.
- Quantiki - Wiki and portal with free-content related to quantum information science.
- jQuantum: Java quantum circuit simulator
- QCAD: Quantum circuit emulator
- C++ Quantum Library
- Haskell Library for Quantum computations
- Video Lectures by David Deutsch
- Lectures at the Institut Henri Poincaré (slides and videos)