क्रीचर 3डी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
क्रिचर 3डी
निर्देशक विक्रम भट्ट
पटकथा विक्रम भट्ट
सुखमानी सदना
निर्माता भूषण कुमार
कृष्ण कुमार
अभिनेता बिपाशा बसु
इमरान अब्बास नक़वी
मुकुल देव
संगीतकार मिथुन
टोनी कक्कड़
निर्माण
कंपनी
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 12 सितम्बर 2014 (2014-09-12)
लम्बाई
134 मि
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 25 करोड़ (US$3.65 मिलियन)[1]

क्रिचर 3डी विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित 2014 की त्रिआयामी कल्पित विज्ञान हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म में बिपाशा बसु और इमरान अब्बास नक़वी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। टी-सीरीज़ के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। मुकुल देव और मोहन कपूर ने भी सहायक किरदार निभाए। फ़िल्म की कहानी ब्रह्मराक्षस नाम के राक्षस के ऊपर चलती है।[2][3]

कलाकार[संपादित करें]

  • अहाना दत्त के रूप में बिपाशा बसु
  • कुणाल आनंद / करण मल्होत्रा के रूप में इमरान अब्बास नक़वी
  • प्रोफेसर सदन के रूप में मुकुल देव
  • इंस्पेक्टर राणा के रूप में दीपराज राणा
  • डॉक्टर मोगा के रूप में मोहन कपूर
  • अहाना के पिता के रूप में शिरीष शर्मा
  • अर्जुन के रूप में अमित टंडन (हनीमून जोड़े पति)
  • श्रुति के रूप में अपर्णा बाजपेयी (हनीमून जोड़े पत्नी)
  • मनोचिकित्सक के रूप में नताशा राणा
  • विशेषज्ञ के रूप में मिलिंद पाठक
  • इंस्पेक्टर चौबे के रूप में बिक्रमजीत कंवरपाल
  • ब्रह्मराक्षस की आवाज़ के रूप में विक्रम भट्ट।

संगीत[संपादित करें]

क्रिचर 3डी संगीत
क्र॰शीर्षकसंगीतकारगायकअवधि
1."सावन आया है"मिथुनअरिजीत सिंह4:48
2."नाम-ए-वफ़ा"मिथुनफरहान सैयद, तुलसी कुमार5:15
3."हम न रहे हम" बेनी दयाल5:23
4."एक पल यही"मिथुनसैम भट्ट5:46
5."महबूब की"मिथुनमिथुन4:37
कुल अवधि:25:09

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2015.
  2. "क्रिचर 3डी के ट्रेलर लॉन्‍च पर पहुंची बिपाशा बासु". आज तक. मूल से 6 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2015.
  3. "क्रिचर 3 डी, न रहस्य न ही रोमांच". प्रभात खबर. 12 सितम्बर 2014. मूल से 6 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जनवरी 2015.