क्रिस्टन स्टीवर्ट
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| क्रिस्टन स्टीवर्ट | |
|---|---|
क्रिस्टन स्टीवर्ट 82वे अकादमी पुरस्कारों में |
|
| जन्म | क्रिस्टन जेम्स स्टीवर्ट 9 अप्रैल 1990 लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया, अमेरिका |
| व्यवसाय | अभिनेत्री |
| सक्रिय वर्ष | 1999–अबतक |
| [kristenstewart.com अधिकृत वेबसाइट] | |
क्रिस्टन जेम्स स्टीवर्ट (अंग्रेज़ी: Kristen Jaymes Stewart, जन्म ९ अप्रैल १९९०) एक अमरीकी अभिनेत्री है। वह द ट्वाइलाइट सागा की फ़िल्मों में बेला स्वान का पात्र निभाने के लिए लोकप्रिय है। उन्होंने कई अन्य फ़िल्मों में भी कार्य किया है जिनमे पैनिक रूम (२००२), ज़थुरा (२००५), इन द लैंड ऑफ़ वुमन (२००७), द मेसेंजर्स (२००७), एडवेंचरलैंड (२००९) और द रनावेज़ (२०१०) शामिल है। वे २०१२ में बन रही तीन अन्य फ़िल्मों में भी नज़र आएंगी जिनमे स्नो वाईट एंड द हंट्समैन, ऑन द रोड और द ट्विलाइट सागा: ब्रेकिंग डॉन - भाग २ शामिल है।