कोयतेनदाग़ शृंखला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कोयतेनदाग़ (तुर्कमेनी: Köýtendag), जिन्हें कुगितांगताऊ (Kugitangtau) भी कहते हैं, मध्य एशिया में दक्षिण-पूर्वी तुर्कमेनिस्तान में स्थित पामीर-अलाय पर्वतों की एक शाखा है। यह तुर्कमेनिस्तान की उज़बेकिस्तान के सुरख़ानदरिया प्रान्त के साथ लगी सरहद पर स्थित हैं। इस शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ ३,१३९ मीटर लम्बा 'अयिरिबाबा' (Aýrybaba) है, जो पूरे तुर्कमेनिस्तान का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। कोयतेनदाग़ प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र भी इन्ही पर्वतों के इलाक़े में स्थित है।[1][2][3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Kugitangtau", Encyclopædia Britannica Online, 2008. Retrieved on 2008-12-28.
  2. "Nature reserve in Koytendag Mountains". मूल से 5 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 जून 2020.
  3. "Kugitangtau" Archived 2008-12-29 at the वेबैक मशीन, Big Soviet Encyclopedia Online. Retrieved on 2008-12-28.