कैविन रूड
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
कैविन रूड (जन्म २१ सितंबर, १९५७) ऑस्ट्रेलिया के २६वें प्रधानमंत्री हैं। वे संघीय ऑस्ट्रेलियाई श्रम दल के नेता हैं। उन्होनें २००७ का संघीय चुनाव जीता और ऑस्ट्रलिया के २६वें प्रधानमंत्री बनें।
संसद में चुने जाने से पूर्व, वे एक राजनयिक और सरकारी कर्मचारी थे। रूड ने १९९८ में संसद की सीट जीती थी। संघीय ऑस्ट्रेलियाई श्रम दल ने दिसंबर २००६ में उन्हें विपक्ष का नेता चुना। २००७ का संघीय चुनाव उन्होनें कार्य समझौतों और भूमंडलीय ऊष्मीकरण के कारण जीता। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होनें पहले ही क्योटो संधि पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और ईराक युद्ध से वे ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों को बाहर निकालेगें।
| विकिमीडिया कॉमन्स पर कैविन रूड से सम्बन्धित मीडिया है। |