कैलेटा होटल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कैलेटा होटल
द कैलेटा होटल
कैलेटा होटल is located in जिब्राल्टर
कैलेटा होटल
स्थान कैटालेन खाड़ी, जिब्राल्टर
निर्देशांक 36°8′15.147″N 5°20′27.387″W / 36.13754083°N 5.34094083°W / 36.13754083; -5.34094083निर्देशांक: 36°8′15.147″N 5°20′27.387″W / 36.13754083°N 5.34094083°W / 36.13754083; -5.34094083
वेबसाइट caletahotel.com

द कैलेटा होटल (अंग्रेज़ी: The Caleta Hotel), जिसे कैलेटा पैलेस होटल (अंग्रेज़ी: Caleta Palace Hotel) के नाम से भी जाना जाता है, ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक चार-सितारा होटल है। यह कैटालेन खाड़ी के किनारे पूर्वी तट पर बना हुआ है। इसका मुख भूमध्य सागर की तरफ़ है। इसको अपना यह नाम स्पेनी भाषा के ला कैलेटा से मिला है जिसका हिन्दी में अर्थ होता है 'छोटी खाड़ी'। यह नाम जिब्राल्टर पर स्पेनी शासन के समय कैटालेन खाड़ी और उसके तट पर स्थित मछुआरे के गाँव को दिया गया था। यह खाड़ी का पारम्परिक नाम है, तथा खाड़ी और होटल दोनो एक ही जगह पर स्थित हैं।

कैलेटा होटल अतिथि कमरो और सुइट के व्यापक चयन के कई विकल्प उपलब्ध कराता है। यह दो रोज़ेट मूल्यांकित इतालवी रेस्टोरेंट, जिसका नाम नुनोस है, को संचालित करता है। होटल को सम्पूर्ण जिब्राल्टर के सर्वश्रेष्ठ होटल में से एक माना जाता है। यह वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स के लगातार चार समारोह में जिब्राल्टर्स लीडिंग होटल का पुरस्कार प्राप्त कर चुका है और यह ख्याति प्राप्त करने वाला कैलेटा होटल जिब्राल्टर का दूसरा होटल है। 2004 से 2008 तक यह पुरस्कार द रॉक होटल ने प्राप्त किया था, जो जिब्राल्टर का अन्य प्रमुख होटल है।

स्थिति[संपादित करें]

द कैलेटा होटल इबेरिया प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित चार सितारा होटल है।[1] यह कैटालेन खाड़ी पर मौजूद है, जो जिब्राल्टर की चट्टान की पूर्वी तरफ़ स्थित एक छोटी खाड़ी और मछुआरो का गाँव है।[2] कैटालेन खाड़ी मुख्य शहर से काफ़ी अलग स्थित है तथा इसका मुख भूमध्य सागर की तरफ़ है।[3]

इतिहास[संपादित करें]

होटल को वर्ष 1972 में जिब्राल्टर की सरकार से उसके होटल डेवलपमेंट ऐड प्रोग्राम (हिन्दी: होटल विकास सहायता कार्यक्रम) के तहत वित्तीय सहायता मिली थी। इस वित्तपोषण का उद्देश्य कैलेटा होटल में बिस्तरों की कुल संख्या में वृद्धि करना था।[4]

सुविधाएँ[संपादित करें]

यह होटल एक इतालवी रेस्टोरेंट को संचालित करता है तथा विभिन्न प्रकार के अतिथि कमरो और सुइट्स उपलब्ध कराता है।[5] नुनोस इटेलियन रेस्टोरेंट ब्रिटेन आधारित संघ द ऑटोमोबाइल एसोसिएशन से दो रोज़ेट प्राप्त कर चुका है।[6] यह मूल्यांकन उन उत्कृष्ट रेस्टोरेंट को पुरस्कृत किया जाता है जो उच्च मानकों का लक्ष्य रखते है और उन्हें प्राप्त करते है तथा बेहतर स्थिरता को बनाए रखते हैं[7]

कैलेटा होटल को लगातार 2009 से 2012 तक जिब्राल्टर्स लीडिंग होटल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।[8] यह पुरस्कार वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स के वार्षिक समारोह में प्रदान किया जाता है। वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स पर्यटन उद्योग के सभी क्षेत्रो को सम्मानित करता है।[9] जिब्राल्टर्स लीडिंग होटल अवार्ड 2004 से 2008 तक द रॉक होटल ने जीता था।[10]

दीर्घा[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Andalucia & Gibraltar; Readers Holidays". Western Mail. कार्डिफ: HighBeam Research द्वारा. 16 जनवरी 2010. मूल से 11 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसम्बर 2012.(सब्सक्रिप्शन आवश्यक)
  2. मार्श, पौला (8 जुलाई 1998). "Fury Over Holiday From Hell". Birmingham Mail. बर्मिंघम: HighBeam Research द्वारा. मूल से 15 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसम्बर 2012.(सब्सक्रिप्शन आवश्यक)
  3. Bensky, Patricia (2003). A Lizard in the Sun: Three Years of Zero Budget Travels. iUniverse. पृ॰ 9. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780595273348.
  4. Great Britain. Colonial Office (1972). Gibraltar: Report. H.M. Stationery Office. पृ॰ 98. मूल से 24 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसम्बर 2012.
  5. Dare, Annie; Thorniley, Tessa (2007). Frommer's Mediterranean Spain with your family : from tranquil villages to the bustling Costas. Hoboken, N.J.: John Wiley & Sons. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0470055286.
  6. "The Caleta Hotel – Restaurants". Caletahotel.com. मूल से 22 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसम्बर 2012.
  7. "Rosette awards for restaurants – Rosette award descriptions". The Automobile Association. मूल से 13 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसम्बर 2012.
  8. "Profile – The Caleta Hotel". World Travel Awards. मूल से 8 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसम्बर 2012.
  9. "About World Travel Awards". World Travel Awards. मूल से 17 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसम्बर 2012.
  10. "Profile – The Rock Hotel". World Travel Awards. मूल से 8 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसम्बर 2012.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]